संबंधित खबरें
Delhi Election Result 2025 LIVE: कमल खिलेगा या झाड़ू चलेगी? सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती
Delhi Railway News: ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कोहरे के कारण इतने दिन तक बंद रहेंगी दिल्ली-हरियाणा की 6 ईएमयू ट्रेनें
UP By-Election Results 2024 live: यूपी में 9 सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग जारी, नसीम सोलंकी की जीत तय
Bihar Bypolls Result 2024 Live: बिहार की 4 सीटों पर मतगणना शुरू! सुरक्षा पर प्रशासन की कड़ी निगरानी
Maharashtra-Jharkhand Election Result Live: महाराष्ट्र में महायुति तो झारखंड में JMM गठबंधन सरकार बनाने की तरफ अग्रसर, जानें कौन कितने सीट पर आगे
मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…
इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री एक्टर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी कोल्ड वॉर के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि ये वॉर अब थमने का नाम ही नहीं ले रही। अब इस लड़ाई में दोनों एक्टर्स के फैंस भी कूद पड़े हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खेसारी लाल यादव की बेटी और उनकी पत्नी को रेप की धमकी मिली है। इसी वजह से परेशान होकर अब खेसारी लाल यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मामले पर मदद मांगी है। अभिनेता ने अपने ट्वीट में बिहार पुलिस से इस मामले को देखने के लिए कहा है।
इतना ही नहीं एक्टर खेसारी लाल यादव ने तो ये तक कह दिया है कि, अगर उनके परिवार को कुछ भी हुआ तो इसकी सारी जिम्मेदारी बिहार पुलिस की ही होगी। बीते दिनों खेसारी लाल यादव ने अपने ट्वीट में एक यूट्यूबर का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में जो इंसान है उसका नाम गौतम सिंह बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह ये इंसान जोर-जोर से गालियां दे रहा है।
अगर मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कुछ भी ग़लत होता है तो ज़िम्मेदार आप होंगे @bihar_police वालों।
ये निर्लज विडीओ बना के मेरे परिवार को धमकी दिए जा रहा है ।
बिहार के क़ानून व्यवस्था गुंडों के हाथ गिरवी रख दी गयी है क्या मुख्यमंत्री जी?? pic.twitter.com/padU7vs74C
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) May 2, 2022
ऐसे में खेसारी लाल यादव ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘अगर मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कुछ भी गलत होता है तो जिम्मेदार आप होंगे बिहार पुलिस वालों। ये निर्लज वीडियो बना के मेरे परिवार को धमकी दिए जा रहा है। बिहार की कानून व्यवस्था गुंडों के हाथ गिरवी रख दी गयी है क्या मुख्यमंत्री जी??’
वहीं दूसरे ट्वीट में खेसारी लाल यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद मांगते हुए ट्वीट किया कि, नीतीश कुमार जी एवं बिहार पुलिस से निवेदन है कि इस मानसिक विक्षिप्त और जहरीले इंसान पर ऐक्शन लें। गाली ही नही बल्कि मेरे बीवी और बेटी को रेप की धमकी दे रहा है। मुझे उम्मीद है की मुझे न्याय मिलेगा और ऐसे जहरीले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खेसारी की टैटू वाली फैन सौम्या पोखरेल ने एक इंटरव्यू में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को पहचानने से साफ मना कर दिया था। उनके ऐसा करने के बाद से ही पवन सिंह के फैंस खेसारी और सौम्या पर खूब आगबबूला हो गए थे। हालांकि बाद में खेसारी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर इस मामले को शांत करने की काफी कोशिश की थी, लेकिन अभी भी फैंस काफी भड़के हुए हैं और वो उस बात पर अब तक अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
यह भी पढ़ें : Madonna ने 63 की उम्र में स्टेज पर दिखाएं सेक्सी मूव, शियर पिंक ड्रेस में नजर आई हॉट डीवा
यह भी पढ़ें : Manyata Dutt ने खास अंदाज में दी ईद की मुबारकबाद, फैमिली फोटो शेयर की
यह भी पढ़ें : EID 2022 इस बार ईद पार्टी की रौनक सलमान खान के बजाए इस शख्स के घर सजेगी!
यह भी पढ़ें : The Kashmir Files को विकिपीडिया ने बताया मनगढ़ंत, भड़के विवेक अग्निहोत्री बोले- आप अपनी धर्मनिरपेक्ष साख पर…
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.