होम / Chandra Grahan 2022: 08 नवंबर को चंद्रग्रहण,भारत में कहाँ-कहाँ दिखेगा चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल

Chandra Grahan 2022: 08 नवंबर को चंद्रग्रहण,भारत में कहाँ-कहाँ दिखेगा चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : November 6, 2022, 2:12 pm IST

(इंडिया न्यूज़, Lunar eclipse on November 08, where will the lunar eclipse be seen in India): 08 नवंबर, मंगलवार को देश-दुनिया में साल 2022 का आखिरी ग्रहण देखने को मिलेगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण होगा इसके पहले बीते 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। चंद्रग्रहण में सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले लगेगा। भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा।

भारत के अलावा 08 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और पेसिफिक में दिखाई देगा। भारत में यह चंद्रग्रहण शाम होते ही दिखाई देने लगेगा। आइए जानते हैं 08 नवंबर को लगने वाले चंद्रग्रहण से संबंधित जानकारियां के बारे में विस्तार से…

भारत में इस समय शुरू होगा चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण की तिथि: 08 नवंबर, सोमवार 2022
चंद्रग्रहण का समय : शाम 05 बजकर 28 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक
चंद्रोदय का समय- 08 नवंबर शाम 5 बजकर 28 मिनट पर

इस राशि और नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण

ज्योतिष गणना के मुताबिक साल का यह चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं और इस दिन ये तीसरे भाव में वक्री अवस्था में रहेंगे। इसके अलावा चंद्रमा राहु के साथ मौजूद होंगे और सूर्य केतु,शुक्र और बुध के साथ स्थित होंगे। देवगुरु बृहस्पति अपनी स्वयं की राशि मीन और शनिदेव भी अपनी स्वयं की राशि मकर में विराजमान रहेंगे।

यहां दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

भारत में 08 नवंबर की शाम को जैसे ही चंद्रोदय होगा सबसे पहले पूर्वोत्तर की दिशा में सबसे पहले चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। अरुणाचल प्रदेश में सबसे पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

देश के इन हिस्सों में दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण

पूर्वोत्तर के क्षेत्रों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

दुनिया में यहां देखा जा सकेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण
एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तरी पूर्वी यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्से में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाई देगा.

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

New Maruti Swift: मारुति सुजुकी ले आई है 25 का माइलेज देने वाली यह कार, 7 लाख से भी कम है कीमत- Indianews
US Man Strangled Wife: अमेरिकी शख्स ने अस्पताल में की पत्नी की हत्या, मेडिकल बिल न चुका पाने पर लिया फैसला -India News
Honda Car Discount: गाड़ियों पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर दे रहा Honda, रोड की बादशाह हैं इसकी गाड़ियां- Indianews
US News: अमेरिका में शर्मसार हुई मानवता, महिला ने बेटे को मारने से पहले कैमरे पर कहलवाया पिता को अलविदा -India News
Tata Nexon: ग्लोबल सेफ्टी रेटिंग एनकैप में इस कार को मिला 5-स्टार, कहते हैं इसे छोटा टैंक- Indianews
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, घर में होगा मां लक्ष्मी का प्रवेश- Indianews
Akash Anand: मायावती का बड़ा सियासी फैसला, भतीजे आकाश आनंद को राजनीतिक उत्तराधिकारी पद से हटाया -India News
ADVERTISEMENT