होम / Modi on INDIA Alliance: '…देशद्रोह का मामला बनता है", INDIA पर पीएम मोदी की टिप्पणि पर बोले कांग्रेस नेता T.S सिंह देव

Modi on INDIA Alliance: '…देशद्रोह का मामला बनता है", INDIA पर पीएम मोदी की टिप्पणि पर बोले कांग्रेस नेता T.S सिंह देव

Mudit Goswami • LAST UPDATED : July 25, 2023, 9:21 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़),Modi on INDIA Alliance: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बीजेपी संसदीय बैठक के दौरान विपक्षी गठबंधन पर जोरदार हमला किया। इसके बाद कांग्रेस लगातार गठबंधन के नाम को लेकर प्रधानमंत्री पर पलटवार कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस के नेता और छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टी. एस. सिंह देव प्रधानमंत्री द्वारा इडिया नाम पर टिप्पणि किए जाने पर कहा कि ये दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा,” संविधान में लिखा है ‘भारत यानी इंडिया’। आप इंडिया को, जो हमारे संविधान में वह स्थान रखता है, उसके विरोध में बोल रहे हैं। इस पर देशद्रोह का मामला बनता है। हमारे संविधान में जो बात लिखी है आप उसे नकार रहे हैं। हमारे देश में कैसे प्रधानमंत्री हैं? यह अत्यंत दुर्भाग्य की बात है। सुप्रीम कोर्ट को इसके बारे में संज्ञान लेना चाहिए।

पीएम मे क्या कहा

बीजेपी संसदीय दल को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष हताश और निराश है और उसके आचरण से पता चलता है कि उसने विपक्ष में बने रहने का मन बना लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि लोगों के समर्थन से 2024 के चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में आएगी और उनकी सरकार के अगले कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि इंडियान राष्ट्रीय कांग्रेस, ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना एक विदेशी नागरिक ने की थी। आज लोग इंडियन मुजाहिदीन और इंडियन पीपुल्स फ्रंट जैसे नामों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अंकित मूल्य पर कुछ भी उस चीज से अलग हो सकता है जो वास्तव में सच है।”

ये भी पढ़ें – Anju Nasrulla Story: प्यार के लिए सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंची अंजू ने की  नसरुल्लाह से शादी, अपनाया इस्लाम धर्म

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT