Oscar Award 2022 Nomination: बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में शामिल हुई भारत की 'राइटिंग विद फायर', देखिये ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन की लिस्ट
Oscar Award 2022 Nomination इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली: Oscar Award 2022 Nomination: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक एकेडमी अवॉर्ड (Academy Awards 2022) के 94वें एडिसन की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Award 2022) की नॉमिनेशन लिस्ट जारी हुई। इस साल भारत से भी कुछ फिल्मों ने नॉमिनेशन लिस्ट […]
इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली: Oscar Award 2022 Nomination: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक एकेडमी अवॉर्ड (Academy Awards 2022) के 94वें एडिसन की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Award 2022) की नॉमिनेशन लिस्ट जारी हुई। इस साल भारत से भी कुछ फिल्मों ने नॉमिनेशन लिस्ट में अपनी जगह पक्की की है। भारत की ओर से सूर्या की ‘जय भीम’ (Jai Bhim) और मोहनलाल की ‘मराक्कर’ (marakkar) शामिल थी लेकिन यह फिल्में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाईं।
डॉक्यूमेंट्री (Documentary) की श्रेणी में ‘राइटिंग विद फायर’ (writing with fire) गेट्स ने अपनी जगह पक्की की है। ऑस्कर अवॉर्डस के 94वें एडिशन की फाइनल लिस्ट में इस इंडियन डॉक्यूमेंट्री को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में शामिल किया गया है।
Oscar Award 2022 Nomination
ऑस्कर 2022 में एंट्री लेने वाली इकलौती डॉक्यूमेंट्री फिल्म
अवार्ड्स के लिए नॉमिनेशंस की घोषणा ट्रेसी एलिस रॉस (Tracy Ellis Ross) और लेस्ली जॉर्डन (Leslie Jordan) ने मंगलवार शाम एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के ट्विटर पेज पर की। इस डॉक्यूमेंट्री को रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने निर्देशित किया है। राइटिंग विद फायर की कहानी दलित महिला द्वारा चलाए जा रहे भारत के इकलौते न्यूज पेपर “खबर लहरिया” से जुड़ी हुई है। इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि कैसे इस अखबार को दलित महिला सामाजिक दायरे से जोड़े रखने के लिए प्रिंट से डिजिटल में तब्दील करती है। इस दौरान उसके सामने जाति और जेंडर से जुड़ी हुई कौन सी चुनौतियां सामने आती हैं।