होम / Weather Update Today: कांपने वाली है दिल्ली! पहाड़ो पर बर्फबारी, कई राज्यों में तेज बारिश, देशभर में मौसम का हाल

Weather Update Today: कांपने वाली है दिल्ली! पहाड़ो पर बर्फबारी, कई राज्यों में तेज बारिश, देशभर में मौसम का हाल

Reepu kumari • LAST UPDATED : December 1, 2023, 9:31 am IST

India News, (इंडिया न्यूज), Weather Update Today: दिसंबर का महीना आज (1 December शुक्रवार) से शुरू  हो रहा है। इसके साथ ही जोरदार ठंड भी देश को कंपाने के लिए तैयार है। राजधानी दिल्ली के साथ कई राज्यों में ठंडी हवाएं लोगों को सिहरा रही है। बीते दिनों यहां हल्की बारिश भी हुई हैं। मौसम विभाग की मानें तो, आज यानी शुक्रवार (1 दिसंबर) को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी रहेगी। इसके अलावा देश भर में कैसा रहेगा मौसम वो भी जान लेते हैं।

दिल्ली -एनसीआर

आज दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान  26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।दिल्ली का एक्यूआई लगातार बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। दिसंबर महीने की शुरुआत में 2 से 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान दिल्ली में हल्के से मध्यम तक कोहरा छाए रह सकते हैं।

आज यहां होगी बारिश

कल रात से ही बिहार में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वो राज्य हैं हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकें शामिल हैं। स्काईमेट वेदर की मानें तो, पश्चिमी विक्षोभ पंजाब से हरियाणा होते हुए दिल्ली तक समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है।बात करें तमिलनाडु की तो बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण कल  चेन्नई में भारी बारिश हुई।आने वाले अगले 24 घंटों में, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार हैं। साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने की है।

ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश

कल पंजाब के चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई।

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में ताजा बर्फबारी के कारण कुपवाड़ा से तंगधार केरन मार्ग बंद हो गया। (वीडियो सोर्स: BRO का प्रोजेक्ट बीकन)

हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा घाटी में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज़ की गई।

 

यह भी पढ़ें:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT