होम / MP News: गरबा से लौट रही महिला से हुई छेड़खानी, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

MP News: गरबा से लौट रही महिला से हुई छेड़खानी, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

Deepika Tiwari • LAST UPDATED : October 7, 2024, 6:08 pm IST
ADVERTISEMENT
MP News: गरबा से लौट रही महिला से हुई छेड़खानी, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

MP News

India News MP(इंडिया न्यूज) MP News: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में रविवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। यहां गरबा देखकर लौट रहे महिला से मुस्लिम युवकों ने छेड़छाड़ की। इसके बाद बड़ी संख्या लोग एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर और एसपी राजेश व्यास भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना अलीराजपुर शहर के जामा मस्जिद मार्ग पर रविवार देर रात 12:30 बजे हुई। माली समाज का दंपत्ति गरबा देखकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान जामा मस्जिद मार्ग पर मुस्लिम युवकों ने महिला से छेड़छाड़ की। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने आरोपी के घर के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। माली समाज के लोगों ने आरोपी को उनके हवाले करने की मांग की। इस मामले को लेकर पुलिस और भीड़ में शामिल लोगों के बीच झड़प भी हुई।

2 को  पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ के विरोध को देखते हुए कलेक्टर और एसपी को स्थिति संभालनी पड़ी। इस दौरान करीब 3 घंटे तक कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद रहे। वहीं मामले में कलेक्टर ने शिकायत के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जिसने भी यह घटना को अंजाम दिया है। उस व्यकित के खिलाफ  कानून की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बता दें  2 को गिरफ्तार कर लिया गया और 7 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Tejashwi Yadav: लैंड फॉर जॉब मामले में जमानत मिलने पर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

Chhattisgarh News: 5 दिन से गायब मासूम का टुकड़ों में मिला शव, घटना से गांव में मचा हड़कंप

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT