होम / मध्य प्रदेश में नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी

मध्य प्रदेश में नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी

Vir Singh • LAST UPDATED : November 8, 2022, 11:26 am IST

इंडिया न्यूज, भोपाल, (Accident In Madhya Pradesh): मध्य प्रदेश में सड़क हादसा हो गया है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा जख्मी हो गए। दतिया जिले में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के सेवढ़ा सनकुआं सिंध नदी में गिरने से सोमवार रात यह हादसा हुआ। घायल ग्वालियर व दतिया के अस्पतालों में र्भी हैं। उनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय कुमार व सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह मौके पर पहुंच गए।

रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे सभी

जानकारी के अनुसार भिंड जिले के दबोह थानांतर्गत जाखोली बिंडवा गांव के कुशवाह परिवार व इलाके के अन्य लोग माता के जवारे लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से रतनगढ़ माता मंदिर गए थे। शाम जब वे दबोह लौट रहे थे, तभी लगभग साढ़े सात बजे नदी के पुराने छोटे पुल से गुजरते हुए ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 लोग सवार थे

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और बचाव का काम शुरू किया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 लोग सवार थे। इनमें महिलाएं व बच्चे भी थे। प्रशासन ने अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। उनकी पहचान कस्तूरी कुशवाह, ऊषा कुशवाह व गब्बर कुशवाह के रूप में हुई है। तीनों मृतक दबोह लहार क्षेत्र के रहने वाले थे।

नदी के किनारे गिरने से नुकसान कम हुआ

चश्मदीदों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी के किनारे गिरी थी और उस जगह पर पानी नहीं था। अगर पानी में गिरती तो ज्यादा लोगों की जान जा सकती थी। घायलों में कुछ की हालत गंभीर होने के चलते मृतक संख्या बढ़ सकती है। रात थी इसलिए बचाव कार्य में भी परेशानी भी हुई।

यह भी पढ़ें – ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने के आदेश पर सामने आया कांग्रेस कहा बयान, कहा- नहीं मिली बेंगलुरु कोर्ट के आदेश की कॉपी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT