Hindi News / Madhya Pradesh / Cm Mohan Yadav Naib Tehsildars Name Changed In Mp Will Be Called From Now On Lets Know What The Whole News Is

MP में नायब तहसीलदार का नाम बदला, अब से कहलाएंगा… जाने क्या है पूरी खबर

India News (इंडिया न्यूज), CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश सरकार ने नायब तहसीलदार का नाम बदलकर ‘नायाब तहसीलदार’ कर दिया है। यह ऐलान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान किया। इस मौके पर 362 नए अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इनमें […]

BY: Shagun Chaurasia • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश सरकार ने नायब तहसीलदार का नाम बदलकर ‘नायाब तहसीलदार’ कर दिया है। यह ऐलान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान किया। इस मौके पर 362 नए अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इनमें 36 नए नायाब तहसीलदार, 256 कृषि अधिकारी और 70 पशु चिकित्सा अधिकारी शामिल थे।

नए अधिकारियों से प्रदेश की सेवा में बेहतर योगदान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नायब तहसीलदार का नाम बदलकर ‘नायाब तहसीलदार’ रखने का निर्णय उनके महत्व और जिम्मेदारियों को और अधिक स्पष्ट करता है। उन्होंने बताया कि ये अधिकारी मुख्य तहसीलदार के अंतर्गत काम करते हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए नायाब कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने नए अधिकारियों से प्रदेश की सेवा में बेहतर योगदान देने का आह्वान किया।

सरकारी एम्बुलेंस में मरीज नहीं निकली ऐसी चीज, देख लोग रह गए हैरान, डर के भाग खड़ा हुआ ड्राइवर

CM Mohan Yadav

खुसखबरी! देहरादून से प्रयागराज के लिए आज से हवाई सेवा शुरू, जानें किराया और समय सूची

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया अधिकारियों का उत्साह

कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों के नामों में भी बदलाव की घोषणा की गई। अब ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी को ‘कृषि विस्तार अधिकारी’ कहा जाएगा। इस फैसले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि क्षेत्र को और अधिक प्रभावी बनाना है। मुख्यमंत्री ने नए अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुएं और प्रदेश की जनता का विश्वास अर्जित करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगे।

कृषि मंत्री ने सराहा निर्णय

इस अवसर पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने भी मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बदलाव किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने में मदद करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को हर वर्ग की बेहतरी के लिए समर्पित नेता बताया। मध्य प्रदेश सरकार का यह कदम अधिकारियों और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा लाने का प्रयास है।

रायपुर में निर्माणाधीन इमारत में हादसा, सातवीं मंजिल से गिरे 10 मजदूर, दो की मौके पर मौत

Tags:

CM Mohan Yadav
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue