Hindi News / Madhya Pradesh / Mohan Yadav On Ashok Tanwar Cm Mohan Yadav Reacted On Ashok Tanwar Joining Congress Know What He Said

Mohan Yadav On Ashok Tanwar: अशोक तंवर के कांग्रेस में शामिल होने पर CM मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

India News MP(इंडिया न्यूज़)Mohan Yadav On Ashok Tanwar: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच अशोक तंवर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार को हरियाणा पहुंचे सीएम मोहन यादव ने दावा […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News MP(इंडिया न्यूज़)Mohan Yadav On Ashok Tanwar: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच अशोक तंवर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार को हरियाणा पहुंचे सीएम मोहन यादव ने दावा किया कि हरियाणा में माहौल फिर से भाजपा के पक्ष में है और भाजपा यहां भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

अशोक तंवर की कांग्रेस में वापसी पर उन्होंने कहा, “अशोक तंवर के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, जिन्हें जाना है, जाने दें। हरियाणा की जनता समझदार है, जनता फिर से सरकार बनाएगी।”

सरकारी एम्बुलेंस में मरीज नहीं निकली ऐसी चीज, देख लोग रह गए हैरान, डर के भाग खड़ा हुआ ड्राइवर

Mohan Yadav On Ashok Tanwar: सीएम मोहन यादव

Crime News: करौली पुलिस का बड़ा एक्शन, एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत 77 आरोपियों को दबोचा

पूर्व सांसद अशोक तंवर ने ज्वाइन किया कांग्रेस

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन आज पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अशोक तंवर के इस कदम की राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। इस कदम को भाजपा के लिए झटका माना जा रहा है। हालांकि भाजपा का कहना है कि इससे पार्टी को चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

झज्जर में किया चुनाव प्रचार

सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार किया। इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, “हरियाणा के झज्जर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन बिरधाना के समर्थन में आयोजित रोड शो में भाग लिया। इस अपार जनसमर्थन से स्पष्ट है कि यहां राष्ट्रवाद की लहर है, ‘मोदी की गारंटी’ पर जनता का अटूट विश्वास है और प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक जीत तय है। यहां की जनता पिछले 10 वर्षों से सुशासन, सुरक्षा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाकर हर जगह खुशहाली का कमल खिलाने जा रही है।”

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अशोक तंवर ने अक्टूबर 2019 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने नई पार्टी बनाई। फिर नवंबर 2021 में वे टीएमसी में शामिल हो गए। फिर अप्रैल 2022 में वे आप में शामिल हो गए। इसके बाद जनवरी 2024 में वे बीजेपी में शामिल हो गए। अब वे राहुल गांधी की मौजूदगी में फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अशोक तंवर की गिनती हरियाणा के बड़े दलित नेताओं में होती है।

‘तथ्यों को गलत तरीके…’, भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज करते हुए कह दी ये बड़ी बात

Tags:

Breaking India NewsIndia newsindia news MPlatest india newsMohan YadavMP newstoday india news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue