India News (इंडिया न्यूज), MP Municipal Council: मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम ने खजराना क्षेत्र की हाजी कॉलोनी में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर करीब 5000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में बने अवैध तीन मंजिला भवन को ढहा दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
जोन क्रमांक 19, वार्ड क्रमांक 38 में स्थित हाजी कॉलोनी में जुबेर वोरा पिता सलीम भाई और अन्य लोगों द्वारा बड़ा मदरसा के सामने अवैध निर्माण किया जा रहा था। नगर निगम ने इसे रोकने के लिए पहले नोटिस जारी किए थे, लेकिन बावजूद इसके निर्माण कार्य जारी रहा। नगर निगम की टीम ने तीन पोकलेन मशीन और जेसीबी की मदद से बेसमेंट सहित तीन मंजिला भवन को गिरा दिया। यह इमारत बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और दो अतिरिक्त मंजिलों के साथ अवैध रूप से बनाई जा रही थी।
MP Municipal Council
थाना प्रभारी का बर्थडे सेलिब्रेशन! थाने में शराब और डांस, वीडियो हुआ वायरल
अवैध निर्माण को हटाने की इस कार्रवाई में अपर आयुक्त श्रीमती लता अग्रवाल, जोनल अधिकारी, भवन अधिकारी और रिमूवल टीम के सदस्य मौजूद रहे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर में अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम की ओर से लगातार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
नगर निगम इंदौर ने एक बार फिर स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध निर्माण पर किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। खजराना क्षेत्र की इस कार्रवाई के बाद अन्य क्षेत्रों में भी निगम के अभियान तेज होने की संभावना है। इससे भविष्य में अवैध निर्माण करने वालों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
सिंगरौली में ऐतिहासिक विस्थापन की तैयारी, एक लाख से अधिक लोग होंगे बेघर