India News(इंडिया न्यूज) MP News: करवा चौथ पति और पत्नी दोनों के लिए बेहद खास होता है। महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती है। मगर मध्य प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है। यहां करवा चौथ के दिन पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी
क्या है पूरा मामला
MP News
जानकारी के मुताबिक ,मामला दमोह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। रविवार को फुटेरा वार्ड निवासी मृतका गीता ठाकुर बस स्टैंड पर थी। वहां उसका पति राजा ठाकुर भी आया हुआ था। पति राजा ठाकुर पूरी तरह से नशे में था। तभी उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद उसने जेब से चाकू निकाला और अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह डर गया और अपनी पत्नी को तुरंत अस्पताल लेकर गया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मगर पत्नी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पति से मिलने बस स्टैंड
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ने पुलिस और डॉक्टर को गुमराह करने की कोशिश की। उसने कहा कि वह बस स्टैंड पर खड़ा था। कार से टक्कर मारने के बाद दो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बस ड्राइवर है। करवा चौथ के मौके पर पत्नी अपने पति से मिलने बस स्टैंड पहुंची थी लेकिन उसे देखकर पति भड़क गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके से चाकू भी बरामद किया है।
Shahdol News: मध्य प्रदेश में पिकनिक मनाने गए लोगों पर हुआ हमला! वीडियो देख हो जाएंगे हैरान