ADVERTISEMENT
होम / मध्य प्रदेश / MP Soybean Crop: लौटते मानसून की बारिश से बर्बादी के कगार पर MP में सोयाबीन और धान की फसलें

MP Soybean Crop: लौटते मानसून की बारिश से बर्बादी के कगार पर MP में सोयाबीन और धान की फसलें

BY: Pratibha Pathak • LAST UPDATED : September 30, 2024, 10:49 am IST
ADVERTISEMENT
MP Soybean Crop: लौटते मानसून की बारिश से बर्बादी के कगार पर MP में सोयाबीन और धान की फसलें

MP Soybean Crop

India News (इंडिया न्यूज),MP Soybean Crop: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ ही लौटते मानसून ने किसानों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिससे पकी-पकाई सोयाबीन और धान की फसलें बर्बाद हो रही हैं। बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है और किसान अपनी फसलें बचाने में असमर्थ नजर आ रहे हैं। कई इलाकों में खेत तालाब का रूप ले चुके हैं, जिससे फसलों का नुकसान तेजी से बढ़ रहा है।

किसानों की उम्मीदों पर बारिश ने फेरा पानी

हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। जिन खेतों में फसल कटाई के लिए तैयार थी, वहां अब जलभराव के कारण कटाई संभव नहीं हो पा रही है। जो किसान अपनी फसल काटने में सफल भी हो रहे हैं, वे भी फसल सड़ने के डर से परेशान हैं। सोयाबीन की पैदावार पहले से ही कम होने की आशंका थी, और अब बारिश ने रही-सही फसल को भी बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है।

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में फिर घुलेगा जहर! पराली जलाने से बनेगी आफत

धान की फसल को हो रहा है भारी नुकसान

धान की फसल को भी भारी नुकसान हो रहा है। पिछले दो दिनों में हुई मूसलाधार बारिश से धान के पौधे आड़ी हो गए हैं, जिससे उनकी कटाई में मुश्किलें आ रही हैं। इस साल अधिकांश किसानों ने धान की रोपाई की थी, जबकि सोयाबीन की खेती कुछ ही किसानों ने की थी। राज्य के कुछ हिस्सों में तालाब और बांध पूरी तरह भर चुके हैं। आष्टा के रामपुरा डैम में पानी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है और जल्द ही इसके ओवरफ्लो होने की संभावना है।अचानक हुई भारी बारिश से किसान पूरी तरह से असहाय हैं और उनकी मेहनत बर्बाद होती नजर आ रही है। अगर मौसम जल्द नहीं सुधरता, तो आने वाले समय में किसानों के लिए स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में फिर घुलेगा जहर! पराली जलाने से बनेगी आफत

 

Tags:

India newsindia news hindi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT