होम / Republic Day Prade 2022 At Rajpath नई दिल्ली में राजपथ पर भव्य परेड का नजारा
Republic Day Prade 2022 At Rajpath नई दिल्ली में राजपथ पर भव्य परेड का नजारा
Vir Singh• LAST UPDATED : January 26, 2022, 11:39 pm IST
संबंधित खबरें
Republic Day Prade 2022 At Rajpath
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Republic Day Prade 2022 At Rajpath देश भर में आज धूमधाम से 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम मनाया गया। राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक राजपथ पर इस अवसर पर भव्य परेड (grand parade) का नजारा देखने लायक था। कई चीजें इस बार नई देखने को मिलीं।
इतिहास में पहली बार इस दफा 75 विमानों का फ्लाई पास्ट (75 planes fly past) आयोजित किया गया। इसके अलावा कई तरह की मनमोहक झांकियां थीं। चौतरफा सुरक्षा-व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। परेड वाले रूट को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इस अवसर पर देश के लिए अपने प्राण गंवाने वाले शूरवीरों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित भी किया।
पीएम मोदी ने राजपथ पर हाथ जोड़कर किया राष्ट्रपति का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद हुए करीब 26000 जवानों को नमन किया। इसके बाद पीएम मोदी राजपथ पहुंचे। राष्ट्रपति के राजपथ पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरूआत हुई। इस इवसर पर एमआई-17v5 हेलिकॉप्टरों ने राजपाथ पर फूल बरसाए।
तस्वीरों में भव्य परेड
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सुरक्षा गार्ड
राजपथ पर सीमा सुरक्षा बल के जवान
कलाकारोें का प्रदर्शन
राजपथ पर परेड देखते राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य लोग
शहीद को सम्मान
परेड संपन्न होने के बाद राजपथ से लौटते राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य
प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने Tweet कर लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। और गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!
Wishing you all a happy Republic Day. Jai Hind! #RepublicDay