Viral Video: 73 साल की उम्र में जहां लोगों को घुटने का दर्द और तमाम परेशानियां होती हैं. उसी उम्र में एक दादी ने कुछ ऐसा कर दिया कि सब हैरान हैं. इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
दादी ने 73 की उम्र में की पैराग्लाइडिंग
इन दिनों एक 73 साल की दादी का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. उन्होंने बता दिया कि उम्र आपके हौसले और जुनून के आगे फीकी पड़ी जाती है.दादी ने आसमान में अपना जलवा दिखाया, देखने वाले युवाओं को पसीने छूट गए. चलिए देखते हैं वीडियो.
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बीर बिलिंग डिवाइन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है. इसमें वह व्यक्ति एक 73 साल की दादी के साथ पैराग्लाइडिंग कर रहा है. वीडियो में जब वह आदमी दादी से पूछता है कि उनकी उम्र कितनी है तो दादी ने कहा कि वह 73 साल की है. साथ ही दादी ने बताया कि उन्होंने इससे पहले छोटे-छोटे पैराग्लाइडिंग मसूरी में किया है. अपना अनुभव बताते हुए दादी कहती हैं कि ये उनके लिए काफी अनोखा था. अब ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. दादी आसमान में अपने सपने को जीती हुई नजर आती हैं. दादी की क्यूटनेस और हिम्मत लोगों का दिल जीत रहा है.
इस वीडियो के वायरल होते नेटजिंस की हैरान हैं. लोग दादी के हौसले और जुनून की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि दादी ने बवाल मचा दिया. वहीं दूसरे यूजर ने बोला कि उन्हें भी दादी जैसा बनना है. एक और ने कहा कि जब वह बुढ़ापे में ये कर रही हैं तो जवानी में क्या किया होगा. इसके अलावा अन्य यूजर ने कहा कि दादी जी बहुत मजबूत हैं. वहीं कोई उन्हें इंस्पिरेशन कह रहा है, तो कोई कह रहा है कि काश हमारी ओल्ड एज भी ऐसी ही ‘बिंदास’ हो.
बीर बिलिंग डिवाइन अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पैराग्लाइडिंग के वीडियोज शेयर करते रहते हैं. जिसमें कभी-कभी वह लोगों को आसमान की सैर कराते दिखते हैं.
Mamata Banerjee TMC: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और…
New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…
Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…
Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…