<

नौकरी बनी जी का जंजाल, वायरल वीडियो को देखने के बाद काम करने से आपका भी उठ जाएगा मन

सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहे वीडियो (Video) ने एक बार फिर से देश में लगातार बढ़ते 'टॉक्सिक वर्क कल्चर' (Toxic Work Culture) को लेकर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

Government Employee Breaks Down:  आपमें से कितने लोगों को नौकरी करना अच्छा लगता होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींचा है. वायरल वीडियो में एक 29 साल की सरकारी कर्मचारी काफी भावुक नज़र आ रही है. इस वीडियो को देखने के बाद एक बात तो ज़रूर साफ है कि कॉर्पोरेट और सरकारी, दोनों क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं के बीच एक नई बहस देखने को मिल रही है. 

आखिर क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला कर्मचारी ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि वह केवल 29 साल की हैं, लेकिन काम के बोझ और मानसिक दबाव की वजह से उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे वह ‘बूढ़ी’ होते जा रही हैं. इसके अलावा उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह ऑफिस के लंबे घंटों, भयंकर डेडलाइन के दबाव ने उनकी मुस्कान और ऊर्जा को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

इतना ही नहीं, वह वीडियो में वह कहती सुनाई देती हैं कि ‘मुझे समझ नहीं आता कि मैं क्या कर रही हूं. मैं सिर्फ 29 साल की हूं, लेकिन मुझे अपनी उम्र 50-60 साल जैसी महसूस होती है.  मानसिक थकान ने मुझे शारीरिक रूप से भी तोड़ दिया है.”

बढ़ता वर्क प्रेशर और मानसिक तनाव

दरअसल, यह वीडियो सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि उस ‘बर्नआउट’ (Burnout) की वास्तविकता है जिसे आज की युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा झेलने को मजबूर हो गई है. वहीं, ज्यादातर सरकारी नौकरियों को सुरक्षित और कम तनावपूर्ण माना जाता है, लेकिन यह वायरल वाडियो दर्शाता है कि वहां भी कमियां और काम का दबाव अब बर्दाश्त से लगातार बाहर होते जा रहा है. 

वीडियो पर लोगों ने क्या दी प्रतिक्रिया?

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियांए सामने आई है. जहां, हजारों नेटिज़न्स ने महिला के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा है कि वे सभी ऐसा ही महसूस करते हैं. तो वहीं, कई लोगों ने ‘टॉक्सिक वर्क कल्चर’ (Toxic Work Culture) और मानसिक स्वास्थ्य सहायता की कमी की जमकर आलोचना की है. हालांकि, इस मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि 30 साल से कम उम्र में इस तरह का तनाव भविष्य में गंभीर बीमारियों को न्योता दे सकता है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

KKR vs MI: मनीष पांडे ने 2038 दिन बाद IPL में जीता POTM, टूटने से बचा MS धोनी का अनचाहा रिकॉर्ड

KKR vs MI: केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में मनीष पांडे ने 45 रनों…

Last Updated: May 21, 2026 13:48:27 IST

Red Magic 11S Pro vs Vivo T5 Pro 5G: बैटरी और परफॉर्मेंस में दोनों बेहतरीन, फीचर्स की तुलना में कौन आगे

आप Red Magic 11S Pro vs Oppo K15 Pro Plus में से कोई एक स्मार्टफोन…

Last Updated: May 20, 2026 20:20:31 IST

Silver Rate Today 20 May 2026:  देश के शहरों में क्या रही चांदी की कीमत, फटाफट करें नोट

Silver Rate Today 20 May 2026: चांदी के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…

Last Updated: May 20, 2026 20:00:50 IST

Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दाम घटे या फिर हुई बढ़ोतरी, यहां जानें अपने शहरों में लेटेस्ट कीमत

Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…

Last Updated: May 20, 2026 19:49:31 IST

गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए केला और आम सही या नहीं, ये सावधानियां बरतनी जरूरी?

डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…

Last Updated: May 21, 2026 11:36:49 IST

Modi Government 12 Years : मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों का जश्न मनाएगी भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिए निर्देश

Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…

Last Updated: May 20, 2026 18:01:48 IST