<

ATM रूम बना सैलून! गर्मी से बचने के लिए शख्स ने एसी में कटवाए बाल, वीडियो वायरल

Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ग्राहक को ATM रूम के अंदर बाल कटवाते देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि वह गर्मी से बचने के लिए ऐसा कर रहा है.

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियोज सामने आते हैं, जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. इन दिनों एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स SBI के ATM के अंदर बैठकर बाल कटवाता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि गर्मी से बचने और ATM के ठंडे AC का मज़ा लेने के लिए उसने यह अनोखा तरीका अपनाया. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. 

क्या है वायरल वीडियो?

इस वायरल क्लिप में ATM रूम को एक छोटे से सैलून में बदल दिया गया है, जहां एक ग्राहक आराम से बैठकर बाल कटवा रहा है. भीषण गर्मी से बचने के लिए शख्स ने ATM के ठंडे AC का सहारा लिया, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स हैरान भी हैं और खूब मजे भी ले रहे हैं. कई लोग इसे हाल के दिनों का सबसे अनोखा समर हैक बता रहे हैं.

वीडियो पर इंटरनेट यूज़र्स की जमकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इस क्रिएटिव जुगाड़ को देखकर हंसी नहीं रोक पा रहे, तो वहीं कई यूज़र्स ATM जैसी सार्वजनिक जगह के इस तरह इस्तेमाल पर सवाल भी उठा रहे हैं.

क्या बोल रहे यूजर्स?

इस वीडियो को देख एक यूजर ने कहा कि वाह भाई बिना बिजली के बिल और किसी खर्च के एसी की हवा. वहीं दूसरे यूजर ने बोला कि वाह क्या जुगाड़ है. एक अन्य ने कहा कि गर्मी लोगों से क्या ना करवा दे. 

यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: 7 समंदर पार से आई रशियन बहू, पाकिस्तानी शौहर के साथ ऐसे बिता रही जिंदगी, सोशल मीडिया पर सुनाई दास्तां

यह खबर भी पढ़ें: जयमाला के बाद दुल्हन ने लगाए जोरदार ठुमके, डांस देख दूल्हे ने पीट लिया माथा! वीडियो वायरल

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi
Tags: viral Video

Recent Posts

बुलंदशहर में बंदर बना ‘नोटों का बादशाह’! वकील के ₹2 लाख नकद छीन करने लगा नोटों की बारिश; ये अनोखी करतूत देख लोग हैरान

Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…

Last Updated: May 31, 2026 23:06:42 IST

इम्युनिटी बूस्टर है यह फल का जूस! गर्मियों में रोजाना पीना करें शुरू, वायरल बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:57:30 IST

Tesla Model Y L vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…

Last Updated: May 31, 2026 20:36:28 IST

Toyota Taisor vs Jeep Compass: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलते हैं एडवांस फीचर्स, किसे लेना रहेगा सही

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:33:56 IST

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST