<

‘स्वयंभू बाबा’ का एक और कारनामा आया सामने, 15 लाख रु. में बेचा ‘जादुई’ शहद, यौन-शक्ति बढ़ाने का देते थे लालच

“स्वयंभू बाबा” अशोक खरात के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. हालिया मामले के अनुसार उसने 'तुर्की शहद’ को 'जादुई' बताकर बेहद ऊंची कीमत पर बेचा, जिसे वह अपने ग्राहकों को यौन क्षमता बढ़ाने की चमत्कारिक दवा बता रहा था.

नासिक के “स्वयंभू बाबा” अशोक खरात के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. हालिया मामले के अनुसार उसने ‘तुर्की शहद’ को ‘जादुई’ बताकर बेहद ऊंची कीमत पर बेचा, जिसे वह अपने ग्राहकों को यौन क्षमता बढ़ाने की चमत्कारिक दवा बता रहा था.

इस शहद की कीमत कथित तौर पर 15 लाख रुपये प्रति किलो तक बताई जा रही है, जबकि बाजार में इस तरह की दुर्लभ किस्म की असल कीमत लगभग 9 लाख रुपये प्रति किलो मानी जाती है.

क्या है ये जादुई शहद

अशोक खरात ने अपने ग्राहकों को जिस जादुई शहद के बारे में बताया वह शहद तुर्की के आर्टविन शहर में लगभग 1800 मीटर गहरी गुफा से साल में सिर्फ एक बार निकाला जाता है और बेहद दुर्लभ है. इसे आमतौर पर “Elvish honey” के नाम से जाना जाता है, जिसे दुनिया के सबसे महंगे शहदों में से एक माना जाता है. खरात ने इसे “जादुई शहद” बताते हुए दावा किया कि यह इंसान को हमेशा जवान रख सकता है और यौन शक्ति बढ़ाता है, जिसके चलते उससे लोग ये शहद किसी भी कीमत पर खरीदने को तैयार थे. बताया जा रहा है कि उसके ग्राहकों में राजनेताओं समेत कई प्रभावशाली लोग शामिल थे.

सूत्रों के अनुसार, बाजार में Elvish honey की वास्तविक कीमत लगभग 9 लाख रुपये प्रति किलो तक हो सकती है, लेकिन खरात ने इसे 15 लाख रुपये प्रति किलो तक की दर पर बेचकर भारी मुनाफा कमाया. अधिकारियों की जांच जारी है कि आखिरकार वह किस शहद की बिक्री कर रहा था क्या वह असली Elvish honey था या किसी और शहद में मिलावट करके उसे इतनी महंगी कीमत पर बेचा गया है.  

बलात्कार, वीडियो और 1,500 करोड़ की संपत्ति

“स्वयंभू बाबा” के नाम से मशहूर अशोक खरात के खिलाफ एसआईटी 6 गंभीर मामलों की जांच कर रही है, जिनमें बलात्कार, धमकी देना और दुरुपयोग जैसे अपराध शामिल हैं. आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सतपुते की अगुवाई में चल रहे जांच दल ने खरात से जुड़े 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो और लगभग 1,500 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है. आयकर विभाग और साइबर पुलिस भी इस मामले में फाइनेंशियल लेन‑देन और डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कर रहे हैं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

UPSC IAS Story: छोटे गांव से बड़ा मुकाम, कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट, तीन बार फेल, चौथे प्रयास में बनीं IAS

UPSC IAS Success Story: सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने लक्ष्य…

Last Updated: March 26, 2026 15:09:58 IST

पाकिस्तान के क्रिकेटरों पर क्यों भड़के वॉर्नर, मीडिया वालों के सामने ही सिखाई तमीज; वीडियो वायरल

David Warner PSL: इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, वार्नर को PSL 2026…

Last Updated: March 26, 2026 14:42:09 IST

पावर और फीचर्स में दमदार हैं Renault Duster vs Volkswagen Taigun Facelift, जानें परफॉर्मेंस में कौन आगे

यह दानों कारें परफॉर्मेंस और फीचर्स में काफी बेहतरीन मानी जाती है. डस्टर को हाल…

Last Updated: March 26, 2026 14:40:45 IST

कौन हैं नबील गबोल? धुरंधर के जमील जमाली के कारण मुसीबत में फंसे; पहले खुद किया था ये दावा

Nabeel Gabol: धुरंधर फिल्म के दोनों पार्ट में जमील जमाली के किरदार की वजह से…

Last Updated: March 26, 2026 14:22:10 IST

PNG vs LPG: क्या आप भी ले सकते हैं PNG और LPG साथ-साथ? दूर करें कन्फ्यूजन; जानें क्या कहते हैं सरकार के नियम

LPG Cylinder: अब भी कहीं न कहीं मध्य-पूर्व में तनाव कम नहीं हुआ है. और…

Last Updated: March 26, 2026 14:14:12 IST

वीरता पुरस्कार विजेता सैनिकों को बड़ा तोहफा, जीवनसाथी व माता-पिता ट्रेन में कर सकेंगे मुफ्त सफर

Indian Army News: भारत सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत वीरता पुरस्कार…

Last Updated: March 26, 2026 14:13:01 IST