<

लो जी! अब इंटरनेट पर वायरल हुआ 700 किलो का ‘डोनाल्ड ट्रंप’, हेयरस्टाइल देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

इंटरनेट पर एक भैंस का नाम बदलकर 'डोनाल्ड ट्रंप' रख दिया गया है, क्योंकि उसकी शक्ल अमेरिकी राष्ट्रपति से काफी मिलती-जुलती है. इस भैंस की वीडियो पर लोग जमकर चुटकियां ले रहे हैं.

अभी तक दुनिया डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर जान रही थी, जो ईरान के साथ तनाव और चीन के साथ कूटनीतिक रवैया अपना रहे हैं. लेकिन बांग्लादेश में एक दूसरे डोनाल्ड ट्रंप के चर्चे हो रहे हैं. ये कोई इंसान नहीं, बल्कि 700 किलोग्राम की भैंस है, जो दिखने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तरह ही दिख रही है. इस सफेद रंग के भैंस की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें भैंस की न सिर्फ शक्ल ट्रंप से मिलती है, बल्कि इस भैंस की हेयर स्टाइलिंग भी डॉनाल्ड ट्रंप की तरह की गई है. इस भैंस को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती जा रही है तो वहीं वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर चुटकी ले रहे हैं.

बांग्लादेश ट्रंप ने किया हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल भैंस का वीडियो बांग्लादेश के ढ़ाका नजदीक नारायणगंज नाम की जगह का बताया जा रहा है, जहां जियाउद्दीन मृधा नाम के व्यक्ति ने एल्बिनो प्रजाति का भैंस पाला हुआ है.  बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट से पता चला है कि भैंस का वजन अब 700 किलो के आसपास है. इस भैंस को तंदुरुस्त रखने के लिए मक्का, सोयाबीन और चोकर से बना पौष्टिक आहार खिलाया जाता है.

भैंस के मालिक ने अपने इंटरव्यू में बताया कि एल्बिनो प्रजाति का ये भैंस करीब 10 महीने पहले खरीदी थी, जो काफी शांत स्वभाव की है. बेशक इसका रंग और सुनहरे बाल ट्रंप की तरह लग रहे हैं, लेकिन स्वभाव ट्रंप से बिल्कुल विपरीत है. खबरों की मानें तो भैंस को 550 टका में बेच दिया गया है.

बांग्लादेशी नेतन्याहू भी वायरल

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नारायणगंज में एक और एल्बिनो भैंस है, जिसका नाम इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नाम पर रखा गया है. इस भैंस का वजन 750 किलो है, जबकि स्वभाव से ये भैंस काफी आक्रामक है. बताया जा रहा है कि इसकी शक्ल बेंजामिन नेतन्याहू से मिलती है. सोशल मीडिया पर इस भैंसों की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर यूजर ने काफी फनी कमेंट्स किए हैं.

ये भी पढ़ें:- जिम-विम सब फेल! नंगे पैर सिर पर मटका रखके ऐसी दौड़ीं ‘सुपर दादी’, वीडियो देख लोग बोले- ‘इन्हें ओलंपिक भेजो’

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

लखनऊ स्टेशन पर सूटकेस में मिली युवती की क्षत-विक्षत लाश! सिर गायब, हाथ-पैर पॉलीथिन में पैक

Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से सनसनीखेज मामला…

Last Updated: May 18, 2026 13:37:28 IST

जिम-विम सब फेल! नंगे पैर सिर पर मटका रखके ऐसी दौड़ीं ‘सुपर दादी’, वीडियो देख लोग बोले- ‘इन्हें ओलंपिक भेजो’

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई बुजु्र्ग महिलाएं…

Last Updated: May 18, 2026 12:32:40 IST

Natural Air Purifier: न टहनियां, न पत्ते, फिर भी 25 पेड़ों जितनी ऑक्सीजन देता है Algae Tree, दिल्ली-NCR के लिए वरदान!

हम जिस जुगाड़ की बात कर रहे हैं वो एक इको फ्रेंडली तकनीक है. वैसे…

Last Updated: May 18, 2026 10:49:02 IST

पहले छिना फोन, फिर धोखे से ले गया… मामा के घर जा रही नाबालिग के साथ रेलवे स्टेशन पर हुआ दुष्कर्म

Mumbai Crime News: कल्याण इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने…

Last Updated: May 17, 2026 22:38:57 IST

Windsor EV vs Honda Amaze: क्या रहेगी वैल्यू फॉर मनी कार? किसकी माइलेज ज्यादा, फीचर्स में क्या है अंतर

दोनों कारों की परफॉर्मेंस, फीचर्स और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के बारे में जान लेना जरूरी है.…

Last Updated: May 17, 2026 20:53:00 IST