Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > जिम-विम सब फेल! नंगे पैर सिर पर मटका रखके ऐसी दौड़ीं ‘सुपर दादी’, वीडियो देख लोग बोले- ‘इन्हें ओलंपिक भेजो’

जिम-विम सब फेल! नंगे पैर सिर पर मटका रखके ऐसी दौड़ीं ‘सुपर दादी’, वीडियो देख लोग बोले- ‘इन्हें ओलंपिक भेजो’

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई बुजु्र्ग महिलाएं सिर पर मटका रखकर दौड़ लगाती हैं. इस वीडियो में एक बुजुर्ग ताई की फुर्ती से दौड़ते हुए आगे निकल जाती है और पूरा गांव मटके का बैलेंस और महिला की ऊर्जा देख हैरान रह जाता है.

Written By:
Last Updated: May 18, 2026 12:32:40 IST

Mobile Ads 1x1

इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की रफ्तार ने नई उम्र के युवाओं के तक होश उड़ा दिए हैं. ये वीडियो देखकर हर बोल रहा है- भारतीय नारी, सब पर भारी! सोशल मीडिया प्लेफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में एक गांव में मटका रेस दिखाई जा रही है, जिसमें एक तरफ गांव के लोग जोरों-शोरों से महिलाओं का उत्साह बढ़ा रहे हैं तो दूसरी तरफ महिलाएं सिर पर मटका रखकर दौड़ लगाती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया है एक बुजुर्ग महिला ने, जो घूंघट के साथ सिर रखे मटके को बिना पकड़े चीजे की स्पीड से दौड़ लगा रही है. 

गांव वालों के छूटे पसीने

इस वीडियो के अनुसार, मैदान पर कई सारी महिलाएं घूंघट ओढ़े खड़ी होती हैं. सिर पर मटका रखा होता है. जैसे ही रेस की शुरुआत होती है. एक बुजुर्ग ताई फर्राटा दौड़ लगाती है और सभी महिलाओं को पीछे छोड़ देती हैं. सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि सिर पर रखा मटका अपने आप बैलेंस हो रहा है, जबकि ताई पूरे आत्मविश्वास से इतनी तेज दौड़ लगा रही हैं कि दूसरी महिलाएं पीछे रह जाती है.

ताई स्पीड से कैमरामैन भी हैरान

इस वीडियो की सबसे मजेदार बात तो यह है कि वीडियो रिकॉर्ड करने वाला कैमरामैन ताई जी की स्पीड को मैच करने के चक्कर में कन्फ्यूज हो जाता है, जबकि ताई बिना मटके को छुए फुल स्पीड में विनिंग लाइन को पार कर जाती हैं. कैमरा घूमता है तो दूसरी महिलाएं अपने पहनावे को समेटते हुए दिखाई पड़ रही है. कुछ प्रतियोगी मटका गिराने के कारण रेस से आउट भी हो जाते हैं.

कहां का है वीडियो?

ये वीडियो हरियाणा के एक गांव का बताया जा रहा है, जहां खेलो भारत और फिट भारत अभियान के तहत मटका रेस आयोजित की गई है. ताज्जुब की बात यह है कि जो फिटनेस हम जिम जाकर और, हजारों के सप्लीमेंट्स खाकर भी अचीव नहीं कर पाते, वो फिटनेस और फुर्ती गांव की महिलाएं घर के काम करके बेहद कम संसाधनों के साथ अचीव कर लेती हैं. इस वीडियो में महिलाओं ने कोई महंगे स्पोर्ट शूज या ट्रैक सूट नहीं पहना है, बल्कि महिलाएं अपने पारंपरिक पहनावे में नंगे पांव दौड़ लगा रही हैं.

ताई जी के दीवाने हुए लोग

सोशल मीडिया पर यूजर्स भी हरियाणवी ताई की फुर्ती, फोस और बैलेंस के दीवाने हो रहे हैं. किसी ने बुजुर्ग महिला को ‘गांव की पीटी उषा’ कह रहा है, तो एक यूजर ने कमेंट किया है कि इन्हें सीधे ओलंपिक में भेज देना चाहिए.  लोगों को सबसे ज्यादा इस बात ने हैरान किया है कि बिना किसी ट्रेनिंग के, सिर पर परफेक्ट बैलेंस बनाकर कोई इतनी तेज कैसे दौड़ सकत है, लेकिन बुजुर्ग महिला ने साबित कर दिया है कि गांव की मिट्टी में कितनी ताकत है, जिसके चलते लोग महिला को सुपर दादी भी कह रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-एक जीप, 5 ‘ड्राइवर’ और मुंह में विमल… यूपी के इस ‘खतरों के खिलाड़ी’ का वीडियो वायरल!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS