अभी तक दुनिया डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर जान रही थी, जो ईरान के साथ तनाव और चीन के साथ कूटनीतिक रवैया अपना रहे हैं. लेकिन बांग्लादेश में एक दूसरे डोनाल्ड ट्रंप के चर्चे हो रहे हैं. ये कोई इंसान नहीं, बल्कि 700 किलोग्राम की भैंस है, जो दिखने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तरह ही दिख रही है. इस सफेद रंग के भैंस की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें भैंस की न सिर्फ शक्ल ट्रंप से मिलती है, बल्कि इस भैंस की हेयर स्टाइलिंग भी डॉनाल्ड ट्रंप की तरह की गई है. इस भैंस को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती जा रही है तो वहीं वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर चुटकी ले रहे हैं.
बांग्लादेश ट्रंप ने किया हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल भैंस का वीडियो बांग्लादेश के ढ़ाका नजदीक नारायणगंज नाम की जगह का बताया जा रहा है, जहां जियाउद्दीन मृधा नाम के व्यक्ति ने एल्बिनो प्रजाति का भैंस पाला हुआ है. बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट से पता चला है कि भैंस का वजन अब 700 किलो के आसपास है. इस भैंस को तंदुरुस्त रखने के लिए मक्का, सोयाबीन और चोकर से बना पौष्टिक आहार खिलाया जाता है.
A buffalo in Bangladesh has gone viral ahead of Eid al-Adha after being nicknamed “Donald Trump” due to its unusual resemblance to the US President.
Weighing around 700kg, the buffalo was raised on a local farm in Narayanganj. It was fed a nutritious diet consisting of corn,… pic.twitter.com/VpdCrUFa2J
— • (@Alhamdhulillaah) May 11, 2026
भैंस के मालिक ने अपने इंटरव्यू में बताया कि एल्बिनो प्रजाति का ये भैंस करीब 10 महीने पहले खरीदी थी, जो काफी शांत स्वभाव की है. बेशक इसका रंग और सुनहरे बाल ट्रंप की तरह लग रहे हैं, लेकिन स्वभाव ट्रंप से बिल्कुल विपरीत है. खबरों की मानें तो भैंस को 550 टका में बेच दिया गया है.
बांग्लादेशी नेतन्याहू भी वायरल
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नारायणगंज में एक और एल्बिनो भैंस है, जिसका नाम इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नाम पर रखा गया है. इस भैंस का वजन 750 किलो है, जबकि स्वभाव से ये भैंस काफी आक्रामक है. बताया जा रहा है कि इसकी शक्ल बेंजामिन नेतन्याहू से मिलती है. सोशल मीडिया पर इस भैंसों की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर यूजर ने काफी फनी कमेंट्स किए हैं.
ये भी पढ़ें:- जिम-विम सब फेल! नंगे पैर सिर पर मटका रखके ऐसी दौड़ीं ‘सुपर दादी’, वीडियो देख लोग बोले- ‘इन्हें ओलंपिक भेजो’