ब्राजील में एक शादी के दौरान ब्राइड्समेड्स ने बॉलीवुड के हिट गाने 'बीड़ी जलइले' गाने पर धमाकेदार डांस किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह गाना 2009 में प्रसारित ब्राजीलियन टीवी सीरीज 'कैमिन्हो दास इंडियास' (भारत - ए लव स्टोरी) का ओपनिंग थीम सॉन्ग था.
ब्राजीलियन ब्राइड्समेड्स का इंडियन डांस
ब्राजील में एक शादी के दौरान ब्राइड्समेड्स ने बॉलीवुड के हिट गाने ‘बीड़ी जलइले’ गाने पर धमाकेदार डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर विक कैपेलारी द्वारा शेयर किया गया, जिसमें ब्राजीलियन लड़कियां रंग-बिरंगे लहंगों में नजर आ रही हैं. बीड़ी जलइले गाना 2006 में आई फिल्म ओमकारा में बिपाशा बसु पर फिल्माया गाया था.
वायरल वीडियो एक ब्राजीलियन लड़की और उसके भारतीय बॉयफ्रेंड की शादी का है. ब्राइड्समेड्स स्टेज पर कलरफुल लहंगे और शरारे पहनकर आती हैं और फिल्म ‘ओमकारा’ के हिट गाने ‘बीड़ी जलइले जिगर से पीया’ पर परफॉर्म करने लगती हैं. उन्होंने डांस के दौरान बिपाशा बसु का सिग्नेचर हुक स्टेप बिल्कुल सटीक निभाया, जो देखने वालों को हैरान कर गया. वीडियो के कैप्शन में लिखा, “POV: There’s ONE Indian song every Brazilian knows। We danced Caminho das Indias for our friends’ wedding.”
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में सबसे ज्यादा उत्सुकता इस बात को लेकर थी कि यह गाना ब्राजील तक कैसे पहुंच गया. यूजर्स हैरान हैं कि बॉलीवुड का यह गाना इतनी दूर तक कैसे पहुंचा. ‘बीड़ी जलइले’ ब्राजील में इसलिए फेमस है क्योंकि यह 2009 में प्रसारित टीवी सीरीज ‘कैमिन्हो दास इंडियास’ (भारत – ए लव स्टोरी) का ओपनिंग थीम सॉन्ग था. यह सीरीज भारतीय संस्कृति, क्रॉस-कल्चरल लव और परंपराओं पर बनी थी. इसी कारण ब्राजील में यह गाना घर-घर पहचाना जाता है.
यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इंटरनेट यूजर्स ब्राइड्समेड्स के डांस की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने पूछा, “यह गाना ब्राजील कैसे पहुंचा? स्टोरी टाइम चाहिए”, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “भारत खूबसूरत देश है, बॉलीवुड गानों पर डांस करना वाजिब है.” एक और यूजर ने लिखा, ‘सिर्फ बॉलीवुड में ही इतना विशाल और खूबसूरत संगीत का भंडार मौजूद है और यह गाना ब्राजील में इतना लोकप्रिय है.’
मार्केट के कैमिकल वाले आमों का डर फैला हुआ है, जिसे खाते ही आप बीमार…
Big Bash League 2026-27: ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग की भारत में एंट्री होने जा…
Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…
Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…
Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…
गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…