Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > चलती कार पर थिरकी हसीना और रील के चक्कर में सील हो गई ‘लग्जरी कार’; हैरान कर देगा ये वायरल वीडियो

चलती कार पर थिरकी हसीना और रील के चक्कर में सील हो गई ‘लग्जरी कार’; हैरान कर देगा ये वायरल वीडियो

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चलती हुई BMW कार की छत पर एक महिला का नाचते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे संज्ञान में लेकर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज करके गाड़ी को जब्त कर लिया है

Written By:
Last Updated: May 28, 2026 15:56:44 IST

Mobile Ads 1x1

सोशल मीडिया का खुमार किस हद तक लोगों के दिमाग पर हावी हो रहा है, ये आप वायरल वीडियोज देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं. इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए कुछ लोग स्टंट करते हैं तो कुछ अजीबोंगरीब हरकतें करके पुलिस के शिकंजे में फंस जाते हैं. कई रील्स में यातायात नियमों की अनदेखी होती है, जिस पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करती है. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सामने आया है, जहां हाईवे पर तेज स्पीड में चल रही बीएमडब्ल्यू कार पर स्टंट करने के मामले में कार मालिक पर कार्रवाई की गई है.

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीएमडब्ल्यू कार की सनरूफ से बाहर निकलकर एक महिला डांस करती दिखाई दे रही है. इस दौरान कार चालक फुल स्पीड में कार को हाईवे पर दौड़ा रहा है, जबकि पीछे चल रहे दूसरे राहगीरों ने पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है. वीडियो में डांस करने वाली महिला कार चालक की गर्लफ्रैंड बताई जा रही है. 

पुलिस ने कस दिया शिकंजा

इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने कार का नंबर रिकॉर्ड किया और मालिक की खोजबीन करके कार को जब्त कर लिया है. ये घटना बिलासपुर-रायपुर राजमार्ग पर चकरभट्टा पुलिस थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. अपने आधिकारिक बयान में पुलिस ने कहा कि पंजीकरण संख्या CG 10 CA 3999 वाली बीएमडब्ल्यू कार ओम जोन शुभम विहार मंगला निवासी प्रतीक लूथर के नाम पर पंजीकृत है.

जब्त कर ली गाड़ी

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रतीक लूथर रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर का बेटा है और ट्रेडिंग का काम करता है. रविवार, 24 मई की रात को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था, तभी स्टंटबाजी की घटना हुई. प्रतीक लूथर ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया है, जिसके बाद लग्जरी कार को जब्त करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

कुछ दिनों पहले भी बिलासपुर में लापरवाही से वाहन चलाने और स्टंट से संबंधित यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया था, जहां 15-20 कारों का काफिला एक साथ सड़क पर स्टंटबाजी करते पकड़ा गया. इस मामले में भी करीब 18 लड़कों पर कार्रवाई की गई थी.

ये भी पढ़ें:- नाले से बाहर आए ऑटो रिक्शा, सोफा, फ्रिज, पुलिस के बैरिकेड… वीडियो देख लोग बोले- ‘मुंबई है भाई, यहां कुछ भी हो सकता है!’

MORE NEWS