<

मजदूर महिला ने भट्ठे पर ईंट ढोते हुए ट्रेंडिंग गाने पर किया डांस, बन गईं ‘ट्रेंड विनर’, वीडियो वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ईंटें ढोती हुई एक मजदूर महिला फाल्गुनी पाठक के हिट गाने पर डांस कर रही हैं. सोशल मीडिया पर फाल्गुनी पाठक का गाना 'सावन में लग गई आग' ट्रेंड कर रहा है.

इन दिनों सोशल मीडिया पर फाल्गुनी पाठक का गाना ‘सावन में लग गई आग’ खूब ट्रेंड कर रहा है. और इस ट्रेंड की क्वीन बन गई है एक ऐसी महिला जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. 

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ईंटें ढोती हुई एक मजदूर महिला फाल्गुनी पाठक के हिट गाने पर डांस कर रही हैं. 

वायरल वीडियो की पूरी कहानी

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @sabitri95284 ने शेयर किया है, जिसमें सावित्री यादव नाम की महिला निर्माण स्थल या ईंट भट्ठे पर काम करते हुए सिर पर कई ईंटें रखकर डांस करती नजर आ रही है. तेज गति से नाचते हुए भी उनके सिर पर रखीं ईंटें हिलीं तक नहीं, जो उनके बैलेंस और आत्मविश्वास को दर्शाता है. इस वीडियो को अब तक 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लाइक्स व कमेंट्स आ चुके हैं. 

वीडियो में फाल्गुनी पाठक का वायरल गाना ‘सावन में लग गई आग’ बज रहा है. महिला ने मेहनत के बीच इस ट्रेंड को अपनाया और इंटरनेट पर ‘ट्रेंड की विनर’ कहलाईं.

सोशल मीडिया पर हुई तारीफों की बौछार

यूजर्स ने इसे ‘मेहनत और हुनर का संगम’ बताया. नेटिजेंस कमेंट्स में महिला की तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक कई हजार व्यूज़ मिल चुके हैं और लोगों ने खूब सारे कमेंट्स भी किये हैं. लोगों कमेंट सेक्शन में महिला की खूब तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “ट्रेंड विनर!”, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “गरीबी हुनर सिखा देती है.” एक और यूजर ने लिखा, “श्रृंगार करती महिलाओं से संघर्ष करती महिलाएं ज्यादा सुंदर लगती हैं.”

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

IIM ग्रेजुएट के साथ हुआ बड़ा Job Scam, सोशल मीडिया पर खुली कंपनी और एमडी की पोल; डूबे 75,000!

एक चौंकाने वाला जॉब स्कैम सामने आया है, जहां आईआईएम ग्रेजुएट को फर्जी ऑफर लैटर…

Last Updated: May 22, 2026 13:12:04 IST

लौकी-तुरई मांग-मांगकर खाएंगे! नोट कर लें हेल्थ बेनिफिट वाली ये लाजवाब डिशेज, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले!

जो लोग गर्मी के सीजन में लौकी और तुरई जैसी न्यूट्रिशस सब्जियों को देखकर अपनी…

Last Updated: May 22, 2026 11:10:34 IST

ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को गुस्साई भीड़ ने पहले किया नंगा, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…

Last Updated: May 22, 2026 00:00:48 IST

धार जिला बना किला! भोजशाला फैसले पर अफवाह फैलाने वालों को एसपी की अंतिम चेतावनी, कहा- हिम्मत है तो…

Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…

Last Updated: May 21, 2026 22:58:35 IST

Today Silver Rate 21 May 2026: चांदी के दाम में गिरावट हुई या बढ़े दाम, यहां करें नोट

Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…

Last Updated: May 21, 2026 22:29:32 IST

Gold Price Today 21 May 2026: क्या रहे सोने के दाम, नोट करें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…

Last Updated: May 21, 2026 22:31:16 IST