<
Categories: हेल्थ

लौकी-तुरई मांग-मांगकर खाएंगे! नोट कर लें हेल्थ बेनिफिट वाली ये लाजवाब डिशेज, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले!

जो लोग गर्मी के सीजन में लौकी और तुरई जैसी न्यूट्रिशस सब्जियों को देखकर अपनी मील स्किप कर देते हैं. अब वो भी इन दोनों हरी सब्जियों की टेस्टी डिशेज को दिल खोलकर एंजॉय करेंगे. यहां हम बता रहे हैं लौकी और तुरई से बनने वाली टेस्टी और हेल्दी डिशेज के नाम-

लौकी और तोराई का नाम सुनते ही घर में बच्चों का मुंह सबसे पहले सिकुड़ जाता है. लोगों का मानना है कि ये एक नीरस और बोरिंग सब्जियां है, जिनमें कोई खास टेस्ट नहीं होता, लेकिन सच्चाई ये है कि लौकी और तोरई जैसी सब्जियां हाइड्रेशन का सबसे अच्छा सोर्स हैं. फाइबर से भरपूर ये हरी सब्जियां न सिर्फ आपके डायजेशन को मजबूत बनाती हैं, बल्कि पेट को हल्का रखती हैं. जिन लोगों को ये सब्जियां पसंद नहीं है, उन्हें बता दें कि कद्दू परिवार की ये सब्जियां पोषक तत्वों से लैस होती हैं. इनके फायदे और इनसे बनने वाली टेस्टी डिशेज का नाम जानकर तो आप भी हैरान रह जाएंगे और रोजाना लौकी-तोरई खाने की जिद करेंगे-

गर्मी का सुपरफूड है लौकी?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 100 ग्राम लौकी में 14-15 कैलोरी, 90-96% पानी, 4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 1.2 ग्राम फाइबर, 0.5-0.7 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम वसा, 10-12 मिलीग्राम विटामिन सी, 150-170 मिलीग्राम पोटेशियम और 20-25 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है.

रिसर्च में बताए लौकी के फायदे

Research Journal of Pharmacology and Pharmacodynamics की एक रिसर्च के मुताबिक, लौकी में मौजूद फाइबर और अल्कलाई कंटेट आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और एसिडिटी-कब्ज को ट्रीट करता है. ये आपके स्ट्रेस, वजन और बालों को सफेद होने से रोका है. इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटेशियम और आयरन जैसे न्यूट्रिएंट्स बेल्ड प्रैशर कंट्रोल करके हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखते हैं. ये लो कैलेरी फूड सूप, करी और जूस में ज्यादा अच्छे रिजल्ट देता है.

रामबाण है तोरई

तोरई जैसी सब्जी में कितने पोषक तत्व होते हैं, ये जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. रिसर्च से पता चला है कि 100 ग्राम तोरई में 18-20 कैलोरी, 93-95% पानी, 3.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2.5 ग्राम फाइबर, 0.5 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम वसा, 15-20 मिलीग्राम विटामिन सी, 0.3-0.5 ग्राम आयरन और 20-30 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. तोरई भी एक गट क्लीनर वेजिटेबल है, जो कब्ज को खत्म करके पेट की सफाई में मदद करती है.

गर्मी में कौन-सी सब्जी ज्यादा हेल्दी?

एक कंबाइन विश्लेषण से पता चला है कि जो लोग थकान और पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं वो लौकी खा सकते हैं. ये पेट में कूलिंग इफेक्ट भी जनरेट करती है, जबकि फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की नीड के लिए आप तोरई को चुन सकते हैं. आम तौर पर इन दोनों का स्वाद फीका होता है, लेकिन हम आपके साथ ऐसी रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जो आपके बोरिंग से मील को इंट्रस्टिंग और टेस्टी बना देंगी.

लौकी के टेस्टी डिशेज

यदि सिंपल लौकी की सब्जी से आपका दिल नहीं भरता ये लौकी डिशेज ट्राई कर सकते हैं- लौकी दो प्याज़ा, लौकी चना दाल, लौकी कोफ्ता, लौकी भुजिया, लौकी रायता, लौकी का भरता, लौकी पनियारम, लौकी टिक्की आदि.

तोरई की अमेजिंग डिशेज

तोरई देखते ही जो लोग अपनी मील स्किप कर देते हैं, अब वो भी अपनी उंगलियां चाट-चाटकर सब्जी एंजॉय करेंगे. आप घर पर तोरई मलाई करी, भरवां तोरई, तोरई फ्राई, तोरई चना दाल, तोरई प्याज़ सब्ज़ी, तोई मूंग दाल, तोरई का चोखा आदि.

ये भी पढ़ें:- Hair Fall से हैं परेशान? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए किस विटामिन की कमी से झड़ रहे हैं आपके बाल, ये चीजें आएंगी काम!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को गुस्साई भीड़ ने पहले किया नंगा, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…

Last Updated: May 22, 2026 00:00:48 IST

धार जिला बना किला! भोजशाला फैसले पर अफवाह फैलाने वालों को एसपी की अंतिम चेतावनी, कहा- हिम्मत है तो…

Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…

Last Updated: May 21, 2026 22:58:35 IST

Today Silver Rate 21 May 2026: चांदी के दाम में गिरावट हुई या बढ़े दाम, यहां करें नोट

Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…

Last Updated: May 21, 2026 22:29:32 IST

Gold Price Today 21 May 2026: क्या रहे सोने के दाम, नोट करें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…

Last Updated: May 21, 2026 22:31:16 IST

आम खरीदते समय जरूर अपनाएं ये ट्रिक, केमिकल वाले फलों की ऐसे करें पहचान, जानें तरीका

गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…

Last Updated: May 21, 2026 20:16:44 IST

Yamaha Aerox-E vs VIDA VX2: कम बजट में फीचर्स के साथ मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस, कंपैरिजन में समझें अंतर

दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…

Last Updated: May 21, 2026 19:04:35 IST