भारत का खान-पान हमेशा से विविधता और अपने समृद्ध स्वाद के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल के वर्षों में सोशल मीडिया ने कुछ ऐसी अनोखी और विवादास्पद फूड इनोवेशन्स को जन्म दिया है, जो लोगों के बीच बहस का विषय बन गए हैं.
भारत में वायरल हो रहे अजीबोगरीब फूड ट्रेंड्स
भारत का खान-पान हमेशा से विविधता और अपने समृद्ध स्वाद के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल के वर्षों में सोशल मीडिया ने कुछ ऐसी अनोखी और विवादास्पद फूड इनोवेशन्स को जन्म दिया है, जो लोगों के बीच बहस का विषय बन गए हैं.
इन दिनों सोशल मीडिया पर तरह-तरह के फूड फ्यूजन जैसे बटर चिकन आइसक्रीम, मैगी शेक और सोडा नूडल्स जैसी डिशेज तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे फूड लवर्स दो गुटों में बंट गए हैं. ये ट्रेंड्स स्ट्रीट वेंडर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की क्रिएटिविटी को दर्शाते हैं, लेकिन कई लोग इन्हें परंपरागत व्यंजनों का अपमान मानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर स्ट्रीट वेंडर्स तथा फूड क्रिएटर्स असामान्य रेसिपीज के साथ प्रयोग कर रहे हैं. आकर्षक और चौंकाने वाली डिशेज लाखों व्यूज हासिल कर रही हैं, जिससे वेंडर्स को तुरंत पॉपुलैरिटी मिलती है और अलग डिश दिखने की वजह से कस्टमर्स की संख्या भी बढ़ जाती है. उदाहरण के लिए, हाल ही में बटर चिकन आइसक्रीम का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला ने बचे हुए बटर चिकन को आइसक्रीम में मिलाकर बनाया. इसने नेटीजन्स को दो भागों में विभाजित कर दिया कुछ ने इसे ‘डिलिशियस’ कहा, तो कईयों ने इसे ‘कर्स्ड’ और ‘गलत’ करार दिया. इसी तरह, बच्चों और युवाओं की फेवरेट मैगी को लेकर भी कई प्रयोग हुए हैं, जिनमें फैंटा मैगी और मैगी शेक काफी पॉपुलर हुआ था.
ये ट्रेंड्स वायरल होने की मुख्य वजह सोशल मीडिया के एल्गोरिदम हैं, जो यूनिक और सरप्राइजिंग कंटेंट को प्रमोट करते हैं. शॉकिंग रेसिपीज ज्यादा शेयर्स, कमेंट्स और डिस्कशन्स अट्रैक्ट करती हैं, जिससे क्रिएटर्स को फायदा होता है. फूड ब्लॉगर्स और इन्फ्लुएंसर्स इन डिशेज के वीडियोज बनाकर ट्रेंड को और बढ़ावा देते हैं। रिपोर्ट में उल्लेख है कि भारत में ये एक्सपेरिमेंट्स तेजी से बढ़ रहे हैं, क्योंकि ऑनलाइन अटेंशन ही बिजनेस का आधार बन गया है । हालांकि, कई बार ये ट्रेंड्स टेस्ट से ज्यादा व्यूज के लिए बनाए जाते हैं.
इन नए फ़ूड आईडियाज पर लोगों के रिएक्शन्स मिले-जुले हैं. कुछ लोग क्रिएटिविटी की तारीफ करते हैं और इन्हें ट्राई करने को तैयार हैं, जबकि परंपरावादी फूड लवर्स इन्हें ‘ट्रेडिशनल डिशेज का अपमान’ मानते हैं. उदाहरणस्वरूप, बटर चिकन, जो मूल रूप से एक मशहूर क्रीमी ग्रेवी चिकन डिश है, को आइसक्रीम में बदलना कईयों को अस्वीकार्य लगा. इसी तरह चॉकलेट डोसा को भी लोगों ने सिरे से नकार दिया था. कई लोगों ने ये भी कमेंट किया कि ऐसे फ्यूजन पारंपरिक खाने के साथ खिलवाड़ हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे प्रयोगों में रूचि लेते हैं और इनकी तारीफ करते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…
IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…
समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…
महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…
गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…
ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…