Ganesh Baraiya: क्या आप जानते है कि गुजरात के एक नौजावन ने महज 3 फीट के होने के बावजूद डॉक्टर बन सबको हैरान कर दिया है. आइए जानें गणेश बरैया की प्रेरणादायक कहानी जिसने हौसलों को नया चेहरा दिया है.
3 Feet Gujarat Doctor Story Ganesh Baraiya
गणेश ने गुजरात हाई कोर्ट में अपील की, लेकिन हाई कोर्ट ने MCI के फैसले को सही ठहराया. इसके बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक ले गए. चार महीने की कानूनी लड़ाई के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि गणेश को उनकी हाइट के आधार पर मेडिकल एडमिशन से मना नहीं किया जा सकता. नीलकंठ विद्यापीठ, तलाजा के प्रिंसिपल डॉ. दलपतभाई कटारिया ने उनके ज़्यादातर कानूनी खर्च उठाए, क्योंकि गणेश का परिवार खेती पर निर्भर था और इतने बड़े केस का खर्च नहीं उठा सकता था. इस फैसले ने उनके सपनों का रास्ता बनाया. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, गणेश को 2019 में भावनगर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिला. उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई की और अपनी स्टेट इंटर्नशिप पूरी करने के बाद, अब एक डॉक्टर के तौर पर सेवा दे रहे हैं.
गणेश का कहना है कि वह ग्रामीण इलाकों में गरीब लोगों का इलाज करना चाहते हैं क्योंकि वहीं सबसे ज़्यादा ज़रूरत है. उनका सपना है कि उन्हें उनके काम के लिए पहचाना जाए, न कि उनकी हाइट के लिए. गणेश बताते हैं कि कई मरीज़ जब उन्हें पहली बार देखते हैं तो थोड़े हैरान होते हैं, लेकिन बाद में वे उन्हें पूरी तरह अपना लेते हैं. गणेश अपने मरीज़ों के शुरुआती रिएक्शन पर भी आसानी और पॉजिटिविटी से रिस्पॉन्ड करते हैं.
Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…
परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…
कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…
Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…
Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…