<

इंटरनेट पर छाया नन्हा ‘पंच’, भावुक मिलन के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बंदर

सोशल मीडिया (Social Media) पर 'पंच' नाम का एक नन्हे बंदर (Baby Punch Monkey) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वह अपने नए साथियों से मिलते ही उन्हें गले लगा लेता है.

Baby Monkey Punch Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों नन्हा बंदर ‘पंच’ पसंदीदा सितारा बना हुआ है, जिससे लोग देखना बेहद ही पसंद कर रहे हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे यह छोटा सा बंदर अपने नए समूह के सदस्यों से पहली बार मिल रहा है. जहां, आमतौर पर नए वातावरण में जानवर सबसे ज्यादा डर हुए होते हैं, लेकिन पंच ने बिना किसी डर के नए साथियों के साथ दोस्ती कर ली है. 

तो वहीं, इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. लोग जमकर इस वीडियो को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर रहे हैं. पंच की यह जादुई झप्पी न केवल पशु प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि यह तनाव भरे इंटरनेट माहौल में एक तरह से ऊर्जा फैलाने का काम कर रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ लोग इस नन्हे बंदर की तुलना इंसानी जज्बातों से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि प्यार और अपनेपन की भाषा हर जीव समझता है. 

आखिर क्या है पंच की खासियत?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पंच की वीडियो ने लोगों के साथ-साथ वन्यजीव विशेषज्ञों का ध्यान भी अपनी तरफ तेजी से खींचा है, जो प्राइमेट्स (बंदरों की प्रजाति) के सामाजिक व्यवहार पर अध्ययन करते हैं. दरअसल,  यह वीडियो साबित करता है कि बंदरों के अंदर भी इंसानों की तरह ही अकेलापन महसूस करने और साथ की तलाश करने की गहरी प्रवृत्ति होती है. जहां,  नए साथियों द्वारा पंच को तुरंत स्वीकार करना और पंच का उन पर भरोसा जताना, प्रकृति के सबसे सुंदर रिश्तों में से एक बताया जा रहा है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

फिलहाल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग इस वीडियो पर ‘प्योर लव’ और ‘हार्ट मेल्टिंग’ जैसे कमेंट्स भरकर रहे हैं. तो वहीं,  कई यूजर्स का कहना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक नन्हे बंदर ने हमें सिखा दिया है कि एक छोटा सा आलिंगन किसी का भी दिन बना सकता है. तो वहीं, पंच और उसके नए परिवार की यह कहानी अब इंटरनेट की सबसे सुखद और प्रेरणादायक वायरल स्टोरीज में से एक बन चुकी है जिससे लोग देखना सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST