Gold Mining in India: मई में आंध्र प्रदेश के कर्नूल (Kurnool) जिले में देश की पहली प्राइवेट गोल्ड माइन की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में जानें भारत के पास कितना गोल्ड रिजर्व है और दुनिया में सबसे ज्यादा गोल्ड कहां से प्राप्त होता है.
Gold Mining in India: कभी सोने की चिड़िया कहलाने वाला भारत अब अपने माइनिंग सेक्टर को दोबारा बूस्ट कर रहा है. इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश के कर्नूल (Kurnool) जिले में देश की पहली प्राइवेट गोल्ड माइन की शुरुआत होने वाली है. अभी तक भारत अपने सोने की खपत को पूरा करने के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था और करीब 800 टन से अधिक सोना आयात कर रहा था, लेकिन कुर्नूल में प्राइवेट गोल्ड माइनिंग शुरु होने से 15 साल तक करीब 1,000 टन शुद्ध सोना मिलने निकलने का अनुमान लगाया जा रहा है. यहां जानें भारत के पास अभी कितना सोना है, कितनी जरूरत है और दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किन खदानों से निकल रहा है-
भारत के गोल्ड रिजर्व के बारे में बीबीसी से बात करते हुए IIM अहमदाबाद के ‘इंडिया गोल्ड पॉलिसी सेंटर’ की हेड प्रोफेसर सुंदरावल्ली नारायणस्वामी ने गोल्ड रिजर्व की जानकारी दी, जो इस प्रकार है-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया में हो रही गोल्ड की कुल सप्लाई में 26% योगदान अफ्रीका का है. एशिया 19% के साथ दूसरे नंबर पर और सोवियत राष्ट्र संघ और अमेरिका के देशों की 15-15% हिस्सेदारी है. वहीं ओसनिया की 10% और 1% सोने की आपूर्ति यूरोप से हो रही है.
इन दिनों सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिसके बावजूद भारत कई सौ टन सोना दूसरे देशों से आयात कर रहा है. इस बीच बड़ा सवाल ये है कि ये सोना आ कहां से रहा है. दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदानें कहां हैं?
अमेरिका: अमेरिका की नेवादा को दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान का खिताब प्राप्त है. यहां से 2025 में करीब 2,595 किलो सोना प्राप्त हो चुका है.
उज्बेकिस्तान: उज्बेकिस्तान की मुरुनटाऊ सोने की खदान से साल 2025 में 1,708 किलो सोना मिला था, जिसके बाद ये दुनिया की दूसरी बड़ी सोने की खदान बन गई है.
कजाकिस्तान: कजाकिस्तान की कजिंक कंसोलिडेटेड खदान 2025 में चौथी सबसे बड़ी सोने की खदान बनके उभरी है, जिससे पिछले साल ही 947 किलो सोने का उत्पादन मिला है.
इंडोनेशिया: इंडोनेशिया की ग्रासबर्ग खदान दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान के साथ-साथ तांबे की भी बड़ी खदानों के लिए जानी जाती है. साल 2025 में यहां से 937 किलो सोना प्राप्त हुआ है.
R Madhavan: अभिनेता आर माधवन के जन्मदिन पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक पति और निर्देशक…
फेमस टूरिस्ट स्पॉट कसोल से एक चौंकाने वाली वीडियो सामने आ रही है जहां एक…
नेपाल के एक संरक्षित हिमालयन एरिया में प्लास्टिक बॉटल और कूड़ा-कचरा फेंकने के चलते इंडियन…
Mamata Banerjee TMC: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और…
New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…
Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…