Jharkhand Viral Video: झारखंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जो कि एक सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है. जिसमें भोजपुरी के अश्लील गाने पर छात्राओं को जबरन डांस कराया जा रहा है. शिक्षक और हेडमास्टर भी साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
झारखंड के गढ़वा में सरकारी स्कूल में 'लहरिया लूट ए राजा' गाने पर शिक्षक, हेडमास्टर और छात्रा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
झारखंड वायरल वीडियो: झारखंड के गढ़वा जिले का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जोकि मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित एक स्कूल का बताया जा रहा है. जहां ओयोजित होली मिलन समारोह में डीजे पर भोजपुरी का अश्लील गाना ‘लूट ए राजा मुंहवा पर डाली के चदरिया लहरिया लूट ए राजा…’ बज रहा है. छात्रा और शिक्षक इस पर जमकर डांस कर रहे हैं. छात्र-छात्रा इस वीडियो पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहा है.
इतनी कम उम्र में इस तरह के गाने पर बच्चों से डांस करवाना सीधे-सीधे शिक्षा के मंदिर का अपमान है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों द्वारा जमकर आलोचना की जा रही है.
सामने आ रहे इस वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि शिक्षक ही छात्राओं को अश्लील गानों पर डांस करने के लिए मजबूर कर रहे हैं. हाथ में छड़ी लेकर बच्चियों को डीजे की धुन पर नचाया जा रहा है. इतना ही नहीं, मास्टर साहब खुद भी छात्राओं को गोद में उठाकर डांस करते नजर आ रहे हैं. अब सवाल उठ रहा है कि क्या स्कूलों में इसी तरह के कार्यक्रम होंगे? और इस पर शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करेगा?
वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि छात्राएं डीजे की धुन पर नाच रही हैं और स्कूल के हेडमास्टर भी उनके साथ थिरकते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा, एक शिक्षक हाथ में छड़ी लेकर छात्राओं को डांस करने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं और दूसरे हाथ से मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. वहीं एक अन्य शिक्षक छात्राओं को गोद में उठाकर नाचते नजर आ रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान बनाए गए आधा दर्जन से ज्यादा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. डीजे पर “लहरिया लूटा ए राजा जी” जैसे गाने बजाए गए और छात्राएं भी डांस करती नजर आईं.
फिलहाल इस मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है. अब देखना यह होगा कि शिक्षा के मंदिर में हुए इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की कार्रवाई कब तक होती है.
Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…
Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…
सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…
Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…
Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…
Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…