<

ऋषिकेश में गंगा घाट पर छोटी बच्ची का वीडियो हुआ वायरल, मासूमियत ने लूटा लोगों का दिल

योगनगरी ऋषिकेश में छुट्टी मनाने आये कुछ दोस्त गंगा घाट पर एक छोटी बच्ची से मिलते हैं. दिया जलाने को लेकर हुई उनकी प्यारी-सी बातचीत ने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है. लोग बच्ची की मासूमियत और क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं.

कभी-कभी कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जो लाइफटाइम मेमोरी बन जाते हैं. योगनगरी ऋषिकेश में छुट्टी मनाने आये कुछ दोस्तों के साथ भी ऐसा ही हुआ. उन्होंने अपनी इस मेमोरी का क्यूट सा वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. ये वीडियो एक छोटी सी बच्ची का है. यह बच्ची ऋषिकेश घाट पर थी, जहां कुछ युवा दोस्त छुट्टियां मनाने आये थे और गंगा घाट के किनारे बैठे थे. 
इन दोस्तों के ग्रुप के साथ घाट पर इस लड़की से हुई मासूम बातचीत उनकी ‘लाइफटाइम मेमोरी’ बन गई. 44 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है.

वीडियो का दिल छू लेने वाला पल

ऋषिकेश घाट किनारे दोस्तों का यह ग्रुप दीया जलाने को तैयार बैठा था. तभी एक छोटी बच्ची उनके पास आती है और माचिस निकालती है. लेकिन उसके डिब्बे में बची इकलौती तीली जल नहीं पाती. बच्ची बैग में कुछ ढूंढने लगती है. ग्रुप वाले मजाक में अनुमान लगाते हैं कि क्या निकलेगा ‘लाइटर या माचिस?’ ज्यादातर ‘माचिस’ कहते हैं, लेकिन दीया पकड़े शख्स ‘लाइटर’ बोलता है. बच्ची मुस्कुरा देती है और ‘समझ गए’ कहकर सबको हंसाती है. 
आखिरकार वह बैग से दूसरी माचिस निकालकर दीया जला देती है. बच्ची का यह मासूम अंदाज और मुस्कान पूरे माहौल को खुशी से भर देता है. 

वायरल हो गया वीडियो

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @justttt__jini आईडी से शेयर किया गया, जिसका कैप्शन है: “हर मेमोरी की पहले प्लानिंग नहीं होती, कुछ यादें बस यूं ही बन जाती हैं.” इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा व्यूज, 89 हजार लाइक्स और 380+ कमेंट्स मिल चुके हैं.
कमेंट्स में लोग बच्ची की क्यूटनेस, मुस्कान और ‘समझ गए’ कहने के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “उसकी मुस्कान लाजवाब थी.” दूसरा बोला, “वो कितनी क्यूट है!” 

अध्यात्म नगरी ऋषिकेश

ऋषिकेश को योग राजधानी और अध्यात्म नगरी कहा जाता है. यहां ज्यादातर पर्यटक शांति और यादगार पल तलाशने आते हैं. राम झूला, लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट यहां के प्रमुख आकर्षण है. दिल्ली से नजदीक होने के कारण यह युवाओं का भी फेवरेट ट्रैवेल डेस्टिनेशन है. यहां बंजी जम्पिंग, रिवर राफ्टिंग जैसे एडवेंचरस स्पोर्ट्स का आनंद लिया जा सकता है.  

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

RCB के 2 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, IPL मे बनाया ऐसा अनोखा रिकॉर्ड, जो रोहित-धोनी भी नहीं कर पाए

IPL Unique Record: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट और गेंदबाज सुयश शर्मा ने आईपीएल…

Last Updated: June 2, 2026 13:37:55 IST

जवानी में जुर्म, बुढ़ापे में सजा, 34 साल पुराने केस में दोषी, वायरल वीडियो चौंक जाएंगे आप

एक बुजुर्ग को 34 साल पुराने एक मामले में दोषी ठहराया गया. बुजुर्ग की एक…

Last Updated: June 2, 2026 12:46:38 IST

क्रूज पर मस्ती करते नजर आए आर माधवन, नयनतारा-तृषा वाली तस्वीर ने खींचा ध्यान; वायरल हुआ पोस्ट

R Madhavan: अभिनेता आर माधवन के जन्मदिन पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक पति और निर्देशक…

Last Updated: June 2, 2026 11:28:29 IST

इंटरनेट पर फिर ‘Civic Sense’ पर बवाल… हिमालय की वादियों में फेंक रहे थे कचरा, इंडियन टूरिस्ट को जमके पड़ी लताड़!

नेपाल के एक संरक्षित हिमालयन एरिया में प्लास्टिक बॉटल और कूड़ा-कचरा फेंकने के चलते इंडियन…

Last Updated: June 2, 2026 10:08:57 IST