Viral News: मोहब्बत एक ऐसी चीज है, जिसके लिए इंसान किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने प्रेम के कारण अपना मजहब बदल लिया और हिंदू युवक से शादी कर ली.
मुस्लिम लड़की ने हिंदू युवक से रचा ली शादी
प्रेम के खातिर एक मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन कर लिया. हिंदू धर्म में आने के बाद उसने शादी भी कर ली. युवती ने हिंदू धर्म की तारीफ भी की है. अब इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं पूरा मामला.
रुखसार नाम की मुस्लिम युवती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसने विशाल नाम के युवक से शादी कर ली है. और सनातन धर्म में परिवर्तन कर लिया है. लड़की ने बताया कि अब उसका नाम वंशिका हो गया. साथ ही बताया कि दोनों ने महादेव के मंदिर में शादी की है.
युवती ने बताया कि 27 मार्च को उसकी शादी परिवार वालों ने किसी और से तय की थी. लेकिन उसने भागकर विशाल से हरि हर मिलन के मौके पर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. इसके साथ ही युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है, परिवार वालों को जो कहना है कहने दीजिए.
युवती ने आगे बात करते हुए बताया कि हिंदू धर्म में लड़कियों की इज्जत होती है. और उन्हें देवी का दर्जा दिया जाता है.
इस वीडियो को देख नेटिजंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने बोला, ‘अगर इसका उल्टा हो जाए, एक हिंदू लड़की की शादी किसी हिंदू लड़के से तय हो जाए और वह किसी मुस्लिम लड़के के साथ भाग जाए? और फिर वह इस्लाम धर्म अपना ले और अपना नाम बदल ले. आप लोग लव जिहाद का रोना रो रहे हैं साहब. केरल की कहानी साहब. केरल की कहानी 2 साहब.’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘हिंदू समुदाय को ऐसे दंपतियों को सुरक्षित वातावरण और आजीविका प्रदान करके उनका समर्थन करने की आवश्यकता है.’
यह दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की काफी दमदार बाइकें मानी जाती हैं. इन्हें लेने…
Xiaomi 17T vs OnePlus 15 भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक और दमसदार स्मार्टफोन माने…
Chadariye Mein Song: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह का एक गाना' चदरिये में' को यूट्यूब पर…
Don 3 Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा…
Silver Price Today 25 May, 2026: सोने की तरह चांदी की कीमत में भी सोमवार…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…