Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > होने वाला था निकाह, परिवार के खिलाफ जाकर बदला धर्म, फिर भागकर युवती ने हिंदू युवक से रचा ली शादी

होने वाला था निकाह, परिवार के खिलाफ जाकर बदला धर्म, फिर भागकर युवती ने हिंदू युवक से रचा ली शादी

Viral News: मोहब्बत एक ऐसी चीज है, जिसके लिए इंसान किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने प्रेम के कारण अपना मजहब बदल लिया और हिंदू युवक से शादी कर ली.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: April 14, 2026 17:30:57 IST

Mobile Ads 1x1

प्रेम के खातिर एक मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन कर लिया. हिंदू धर्म में आने के बाद उसने शादी भी कर ली. युवती ने हिंदू धर्म की तारीफ भी की है. अब इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं पूरा मामला.

रुखसार ने विशाल से की शादी

रुखसार नाम की मुस्लिम युवती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसने विशाल नाम के युवक से शादी कर ली है. और सनातन धर्म में परिवर्तन कर लिया है. लड़की ने बताया कि अब उसका नाम वंशिका हो गया. साथ ही बताया कि दोनों ने महादेव के मंदिर में शादी की है. 

भागकर की शादी

युवती ने बताया कि 27 मार्च को उसकी शादी परिवार वालों ने किसी और से तय की थी. लेकिन उसने भागकर विशाल से हरि हर मिलन के मौके पर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. इसके साथ ही युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है, परिवार वालों को जो कहना है कहने दीजिए. 

हिंदू धर्म की तारीफ की

युवती ने आगे बात करते हुए बताया कि हिंदू धर्म में लड़कियों की इज्जत होती है. और उन्हें देवी का दर्जा दिया जाता है. 

नेटिजंस ने क्या कहा?

इस वीडियो को देख नेटिजंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने बोला, ‘अगर इसका उल्टा हो जाए, एक हिंदू लड़की की शादी किसी हिंदू लड़के से तय हो जाए और वह किसी मुस्लिम लड़के के साथ भाग जाए? और फिर वह इस्लाम धर्म अपना ले और अपना नाम बदल ले. आप लोग लव जिहाद का रोना रो रहे हैं साहब. केरल की कहानी साहब. केरल की कहानी 2 साहब.’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘हिंदू समुदाय को ऐसे दंपतियों को सुरक्षित वातावरण और आजीविका प्रदान करके उनका समर्थन करने की आवश्यकता है.’

Tags:

MORE NEWS