<

निकाला चप्पल पकड़े बाल, लड़कियों ने फूड कोर्ट में जमकर की मारपीट; वीडियो वायरल

Noida Viral Video:चश्मदीदों के मुताबिक दोनों पक्षों में शुरू में किसी बात पर बहस हुई. शुरू में तो यह मामूली झगड़ा लगा, लेकिन कुछ ही मिनटों में मामला बढ़ गया और दोनों ग्रुप के बीच हाथापाई शुरू हो गई.

Noida Viral Video: नोयडा का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जहां नोयडा के लॉजिक्स मॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फूड कोर्ट अचानक लड़ाई के मैदान में बदल गया. नोएडा के सेक्टर 32 में मौजूद इस मॉल में लड़कियों के दो ग्रुप के बीच हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.

दोनों ग्रुप के बीच हाथापाई

चश्मदीदों के मुताबिक दोनों पक्षों में शुरू में किसी बात पर बहस हुई. शुरू में तो यह मामूली झगड़ा लगा, लेकिन कुछ ही मिनटों में मामला बढ़ गया और दोनों ग्रुप के बीच हाथापाई शुरू हो गई. अचानक हुए इस घटनाक्रम से फूड कोर्ट में मौजूद लोग घबरा गए. कई लोग अपनी सीट छोड़कर दूर जाने लगे, जबकि कुछ लोग अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाने लगे.

फूड कोर्ट बना अखाड़ा

घटना के दौरान माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पूरा फूड कोर्ट एक अखाड़े जैसा लग रहा था. अफरा-तफरी और हंगामे के बीच, स्थिति और बिगड़ सकती थी, लेकिन मॉल के सिक्योरिटी गार्ड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में कर लिया. गार्ड ने बड़ी फुर्ती और समझदारी दिखाते हुए दोनों ग्रुप को अलग किया और लड़ाई को शांत कराया.

सिक्योरिटी गार्ड की तुरंत कार्रवाई

सिक्योरिटी गार्ड की तुरंत कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया. अगर समय पर दखल न दिया जाता, तो मामला बिगड़ सकता था. इस घटना ने मॉल के सिक्योरिटी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिससे यह घटना चर्चा का विषय बन गई है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

LPG-PNG Gas Price Today 8 April: एलपीजी-पीएनजी पर ग्लोबल संकट का वार! मिडिल ईस्ट तनाव से राहत या महंगाई का बड़ा झटका?

LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…

Last Updated: April 8, 2026 08:07:03 IST

April Vivah Muhurat: 7 दिन बाद खरमास खत्म, अप्रैल में होंगे शुभ विवाह मुहूर्त, कौन-सी तारीखें हैं खास

April 2026 Vivah Muhurat: खरमास समाप्त होने में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं.…

Last Updated: April 8, 2026 08:08:47 IST

India Post GDS 2nd Merit List 2026 Update: भारतीय डाक जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

India Post GDS 2nd Merit List 2026 Result PDF: भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक की…

Last Updated: April 8, 2026 07:56:33 IST

Ceasefire Reason: ऐसे ही नहीं बख्शा ईरान को! ट्रंप ने मुस्लिम देश के सामने रख दीं ये 10 बड़ी शर्तें

Ceasefire: बता दें कि ये वो 10 शर्ते हैं जिन पर यह संघर्ष-विराम समझौता टिका…

Last Updated: April 8, 2026 07:56:14 IST

कौन बनेगा बिहार का सीएम? सामने आया बड़ा अपडेट; सुन सब दंग

Bihar New CM: तय प्रक्रिया के मुताबिक नीतीश पहले पटना में एनडीए विधायक दल की…

Last Updated: April 8, 2026 07:48:07 IST

CBSE 10th Result 2026 Time: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का कब आएगा रिजल्ट? कैसे करें चेक, टू-बोर्ड सिस्टम की पूरी जानकारी

CBSE Class 10th Result 2026 Time: सीबीएसई बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी…

Last Updated: April 8, 2026 07:23:01 IST