<

हैदराबाद मेट्रो में पद्म श्री संगीतकार का अपमान? पोस्टर के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने!

हैदराबाद में मेट्रो के पिलर्स (Metro Pillars) पर दर्शनम मोगिलैया (Darshanam Mogilaiya) के सम्मान में उनके चित्र लगाई गई थी, लेकिन उनके अपमान को लेकर लोगों में भारी आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है.

Darshanam Mogilaiya Insulted In Hyderabad Metro Station: यह सच है कि हैदराबाद मेट्रो में पद्म श्री से सम्मानित लोक संगीतकार दर्शनम मोगिलैया को अपने ही चित्र वाले पोस्टर को, जो मेट्रो पिलर पर चिपकाए गए थे, हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि वे उनकी कलाकृति को ढक रहे थे. इस घटना के बाद से लोगों में काफी ज्यादा नाराज़गी भी देखने को मिल रहा है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

क्या है चौंकाने वाला मामला?

हैदराबाद के एलबी नगर (L.B. Nagar) क्षेत्र में मेट्रो के पिलर्स पर दर्शनम मोगिलैया के सम्मान में उनके चित्र और पेंटिंग्स लगाई गई थीं. दरअसल, यह कदम तेलंगाना की लोक संस्कृति और उनके जैसे महान कलाकारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ही उठाया गया था. लेकिन, हाल ही में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने अपने पोस्टर को सीधे पद्म श्री संगीतकार के चेहरे पर ली जाकर लगा दिया. जब यह बात कलाकार के संज्ञान में आई, तो उन्हें खुद से ही खंभों के पास जाकर पोस्टरों को हटाने का काम किया. फिलहाल, यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर न सिर्फ तेज़ी से वायरल हो रही है बल्कि सबसे ज्यादा सुर्खियां भी बटोर रही है.

मुख्य मुद्दे और सार्वजनिक आक्रोश

कलाकार का अपमान

एक ऐसा मशहूर व्यक्ति जिसे भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान मिला हो, उसे अपनी ही पहचान को विज्ञापनों से बचाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ गया. 

नागरिक जिम्मेदारी का अभाव

इसके अलावा व्यावसायिक लाभ के लिए लोग और एजेंसियां यह भूल जाती हैं कि वे सार्वजनिक संपत्ति और सांस्कृतिक धरोहर को बहुत ज्याहा ही नुकसान पहुंचा रही हैं.

प्रशासनिक लापरवाही

हैदराबाद मेट्रो (HMRL) और नगरपालिका (GHMC) की लापरवाही यहाँ साफ रूप से देखने को मिली है, कि वे इन पोस्टरों को लगाने से रोकने या समय पर इन्हें हटाने में पूरी तरह से असमर्थ रहे. 

‘कला के अनादर’ का एक उदाहरण

यह घटना ‘कला के अनादर’ का एक जीता-जागता उदाहरण पेश करता है. जहां, देश में सार्वजनिक स्थानों पर महापुरुषों और कलाकारों के चित्र इसलिए लगाए जाते हैं देश के युवाओं को उनसे प्रेरणा मिल सके, न कि इसलिए कि उन्हें विज्ञापनों द्वारा नीचा दिखाया जा सके. इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. जिसपर लोगों ने ऐसे कृत्य करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने की जल्द से जल्द मांग की है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST