<

पगड़ी, तलवार, माला छोड़के.. ‘दूल्हे का जूता’ ही क्यों चुराती हैं सालियां, वजह जानकर कहेंगे ‘वाह क्या बात है!’

सोशल मीडिया पर जूता चुराई की रस्म की रोचक वीडियो वायरल होती रहती हैं, जहां स्टेज या मंडप पर जा रहे दूल्हे को जूते जबरदस्ती छीन लिए जाते हैं या दुल्हे के भाई बहन दूल्हे के जूतों को उठाके भाग जाते हैं और इन्हें वापस लौटाने के बदले में अच्छा खासा नेग भी मांगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये रस्म सिर्फ मस्ती मजाक के लिए या कमाई के लिए नहीं होती, बल्कि जूता चुराई की रस्म के पीछे एक खास वजह है-

शादियों में जूता चुराई की रस्म कई पीढ़ियों से चली आ रही है. इस रस्म में दुल्हन की बहनें दूल्हे यानी अपने जीजा जी के जूतों को मंडप से चुपचाप उठाके ले जाते है, जिसके लिए दुल्हन की बहनों को विदाई से पहले नेग मिलता है. इस रस्म का क्रेज बॉलीवुड फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ से ज्यादा बढ़ गया. फिल्म में ‘जूते दे दो, पैसो ले लो’…. गाना भी जूता चुराई की रस्म को बेहद रोमांचक तरीके से दर्शाता है, जिसमें दुल्हन की बहनें दूल्हे के जूते चुराने के लिए प्लानिंग करती है और दूल्हे के भाई जूते पहले ही छिपा देते हैं. हालांकि, इस फिल्म की तरह आजकल की शादियों में जूता चुराई की रस्म मस्ती मजाक में बदलती जा रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये महज एक रस्म नहीं है, इसके पीछे की वजह और भी हैरान कर देने  वाली है. 

जूता ही क्यों चुराते हैं?

भारतीय परंपरा में दूल्हे असली पहचान उसकी पगड़ी, तलवार और जूते से होती है. लेकिन चुराते सिर्फ जूता है, ऐसा इसलिए भी करते हैं, क्योंकि पगड़ी और तलवार को भारतीय परंपरा में शौर्य और सम्मान का प्रतीक मानते हैं, जिसके खोने या चोरी होने पर अपमानजनक हो सकता है. इस चीजों को भूल जाने पर व्यक्ति को मूर्ख या लापरवाह समझते हैं, जबकि दूसरी तरफ जूता व्यवहार का सूचक है, जिसके चोरी होने या खो जाने पर इंसान का असली व्यवहार देखने को मिल सकता है. इसलिए शादी में सालियां अपने जीजा जी का व्यवहार और मिज़ाज चेक करने के लिए जूते चुराती हैं. 

क्या हैं पुरानी मान्यताएं?

कुछ ऐसी मान्यताएं के आधार पर दूल्हे को विष्णु और दुल्हन को लक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं. ऐसे में उनकी पादुकाओं को लांघना अच्छा नहीं मानते. यही वजह है कि पहले समय में दुल्हन के परिजन दूल्हे की पादुकाओं को उठाकर रख देते हैं. हालांकि शादी के कामों में दुल्हन के माता पिता व्यस्त रहते थे, इसलिए दुल्हन के भाई बहनों को ये जिम्मेदारी दी जाती थी, जहां दूल्हे की पादुकाओं को पूरे सम्मान के साथ उठाकर रख दिया जाता था और विदाई से पहले दूल्हे को पहलाते थे, लेकिन समय बदलने के साथ साथ ये जिम्मेदारी एक रस्म बन गई और सालियां अपने जीजाजी के जूते संभालने के बजाए चुपचाप उठाके के ले जाने लगीं और वापस करने से पहले नेग मांगने लगीं.

क्या है जूता चुराई के पीछे का मकसद?

अक्सर ऐसा कहा जाता है कि शादी में दूल्हे की उदारता और जिंदादिली का टेस्ट लेने के लिए जूते चुराए जाते हैं, जबकि कुछ जूते चुराई की रस्म के पीछे दुल्हन के भाई बहन दुल्हे का पर्सनैलिटी टेस्ट करते हैं कि दूल्हा कितनी समझदारी और पेशेंस के साथ जूते वापस लेता है और बदले में क्या देता है? अब वो व्यवहार भी हो सकता है, बहन को खुश रखने का वादा या नेग भी हो सकता है.

विदाई से पहले हंसी मजाक

जाहिर है कि शादी में जब दुल्हन की विदाई का समय करीब आ जाता है तो पूरा माहौल गममीन हो जाता है. इस समय दूल्हन के भाई बहन काफी उदास हो जाते हैं. इससे ठीक पहले माहौल जमाने के लिए जूते चुराई की रस्म की जाती है, जिससे जीजा, साली और दुल्हे के भाई बहन की नोंकझोंक होती है. एक तरफ मस्ती मजाक होता है, दूसरी तरफ दूल्हा अफने जूते वापस लेने के लिए बोलियां लगाता है. फिर सालियां दोनों पक्षों की सहमति से नेग डिसाइड करती है और जूते लौटा देती हैं.

आसान शब्दों में समझें तो जूता चुराई की रस्म दोनों परिवारों के बीच हिचकिचाहट को खोलने का एक तरीका भी है. क्योंकि इस रस्म के दौरान दोनों परिवार आपस में हंसी खुशी बातें शेयर करते हैं और सभी लोग खिलखिला उठते हैं.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST

क्रिकेट जगत में पाकिस्तान की बेइज्जती! 9 साल के बच्चे को नहीं खेल पाए सैम अयूब, हुए क्लीन बोल्ड

Saim Ayub Viral Video: पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर सैम अयूब का एक वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: May 14, 2026 16:03:21 IST

Gold Price Today 14 May 2026: देश के बड़े शहरों में क्या हैं सोने के दाम

Gold Price Today 14 May 2026 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद सोने…

Last Updated: May 14, 2026 16:02:25 IST

PBKS vs MI: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, तो किसे होगा फायदा? मौसम ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

PBKS vs MI Weather Report: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच पर बारिश का…

Last Updated: May 14, 2026 15:34:06 IST

लोन रिकवरी बनी हंगामे की वजह! सोसाइटी में घुसे एजेंट पर भड़के लोग, वीडियो वायरल

Viral Video: महाराष्ट्र के बदलापुर में एक रिहायशी सोसाइटी के अंदर लोन रिकवरी को लेकर…

Last Updated: May 14, 2026 15:29:42 IST