इंटरनेट पर वायरल हो रही यह कहानी (Viral Story) एक यात्री और उसके रैपिडो राइडर (Rapido Rder) के बीच की है, जो कभी सहपाठी (Classmates) थे और राइडर क्लास का टॉपर (Topper) रह चुका था.
रैपिडो राइडर निकला क्लास टॉपर, पुरानी यादों ने इंटरनेट पर जीता लोगों का दिल
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी और बेहद ही भावुक करने वाली कहानी वायरल हो रही है, जहां बेंगलुरु की सड़कों पर एक रैपिडो (Rapido) यात्रा के दौरान दो पुराने सहपाठी सालों बाद मिलते हुए दिखाई दिए. तो वहीं, यात्री ने जैसे ही हेलमेट पहने राइडर का चेहरा देखा, वह पूरी तरह से चौंक गया. दरअसल, उसका बाइक टैक्सी चलाने वाला पार्टनर कोई और नहीं बल्कि उसकी स्कूल की कक्षा का ‘ब्रिलियंट टॉपर’ था. इतना ही नहीं, यह पल न केवल हैरानी भरा था, बल्कि उन दोनों के बीच हुई बातचीत ने सफलता और जीवन के संघर्षों की एक नई परिभाषा पेश की है.
जैसे ही दोनों ने एक-दूसरे को पहचाना, सफर का रास्ता पुरानी यादों की गलियों में बदलता हुआ चला गया. जहां, यात्री ने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में शेयर करते हुए बताया कि कैसे वह टॉपर, जो कभी गणित के कठिन सवालों को चुटकियों में हल कर देता था, आज पारिवारिक जिम्मेदारियों और आर्थिक चुनौतियों की वजह से अंशकालिक (Part-Time) राइडर के रूप में काम कर रहा है. इसके अलावा यह कहानी हमें याद दिलाती है कि जीवन की दौड़ में हर किसी का ट्रैक अलग होता है और कोई भी काम कभी भी छोटा या बड़ा नहीं होता है.
दरअसल, यह वायरल पोस्ट सिर्फ एक संयोग की कहानी नहीं है, बल्कि यह आज के युवाओं के संघर्ष का एक जीता-जागता प्रमाण भी देती है. जहां, बातचीत के दौरान टॉपर ने कई चौंकाने वाले खुलासे करते हुए बताया कि वह एक प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी तो करता है, लेकिन घर की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह खाली समय में रैपिडो भी चलाने का काम करता है. जहां, उसकी आंखों में आज भी वही चमक और संकल्प था जो स्कूल के दिनों में हुआ करता था. इसके अलावा उसने आगे कहा कि ‘मेहनत की कमाई में किसी बी तरह की कोई शर्म नहीं होनी चाहिए है’.
तो वहीं, सोशल मीडिया पर लोग इस कहानी को स्वाभिमान का सबसे बड़ा उदाहरण मान रहे हैं. जहां, नेटिज़न्स ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम सफलता को केवल बड़े पद या आलीशान दफ्तर से जोड़कर देखते हैं, लेकिन असली सफलता वह है जब आप विपरीत परिस्थितियों में भी कभी हार नहीं मानते हैं.
इसके साथ ही इस भावुक मिलन ने इंटरनेट पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है कि कैसे शैक्षणिक प्रतिभा और व्यावहारिक जीवन की चुनौतियां कभी-कभी अलग-अलग रास्ते पर ले जाती हैं, लेकिन ईमानदारी से की गई मेहनत हमेशा सम्मान की पात्र होती है.
Sanoj Mishra on Monalisa Allegations: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर…
Testosterone Booster Food: बिना सप्लीमेंट के टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएं? जानें 7 आसान और असरदार नेचुरल…
4 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का गुस्सा फूट पड़ा.…
Shakti Bill Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अहम माने जा रहे…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी की छुट्टी को लेकर ऐलान कर दिया…
अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो क्या इस कार से चल सकते हैं. इसका…