<

इंसानियत शर्मसार, एक तरफ सड़क पर पलटी ट्रक और दूसरी ओर धड़ल्ले से लूट रहे COKE! हैरान कर देगा मंजर

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक ट्रक सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त पड़ा है. और लोग उस पर लदे कोक की बोतलों को धड़ल्ले से लूट रहे हैं.

Viral News: कभी-कभी इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें सड़क पर सॉफ्ट ड्रिंक ले जा रही एक ट्रक पलटी हुई दिख रही है. और लोग उस ट्रक पर लदे कोक को देखते ही चुराने के लिए दौड़ पड़ते हैं, फिर जिसके हाथ में जितना आता है सब अपने घर ले जाते हैं. 

क्या है वायरल वीडियो?

वायरल फुटेज में अफरा-तफरी का मंजर कैद है, जिसमें एक पलटे हुए ट्रक के चारों ओर भीड़ जमा है और सड़क पर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बिखरी पड़ी हैं. मदद करने के बजाय, लोग घबराकर जितनी हो सके उतनी बोतलें उठाकर दुर्घटनास्थल से भागते नजर आ रहे हैं. वीडियो में, एक दर्शक को लूट लो, लूट लो चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, जबकि कुछ अन्य लोग हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं.

कहां का है वीडियो?

इस वीडियो को जिस व्यक्ति ने शेयर किया है. उसने लिखा कि ये घटना आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के पास की है, जहां एक ट्रक पलट गई. साथ ही उसने कहा कि ड्राइवर के बार-बार मना करने पर भी लोग कोक चुरा रहे हैं. 

नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने बोला, ‘यही होता है जब सहानुभूति खत्म हो जाती है और अवसरवादिता हावी हो जाती है. एक आदमी घायल है और मदद की गुहार लगा रहा है, फिर भी लोग इतने स्वार्थी हो गए हैं कि उनके भीतर की मानवता गायब हो गई है. उन्हें शर्म आनी चाहिए.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘कुछ लोग मदद करते हैं… कुछ लोग फायदा उठाते हैं। समाज ऐसे क्षणों में दोनों ही रूप दिखाता है.’ इसके अलावा अन्य लोग भी कह रहे हैं कि ये खराब व्यवहार है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

UP Panchayat Election 2026: 26 मई के बाद भी खत्म नहीं होगी प्रधानों की भूमिका? योगी सरकार बना रही बड़ा प्लान

Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…

Last Updated: May 23, 2026 22:29:11 IST

टेस्टी और क्रंची कोरियन cucumber किमची, गर्मी से देगी राहत, स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बिनेशन

Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…

Last Updated: May 23, 2026 19:44:43 IST

SSC GD Exam Reschedule: एसएससी जीडी परीक्षा की बदली तारीख, 28 मई की परीक्षा अब होगी इस दिन

SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…

Last Updated: May 23, 2026 19:17:26 IST

Funny Jokes: तुम्हें मेरी सुंदरता अच्छी लगती है या संस्कार! पत्नी के पूछने पर पति ने जो कहा, सुनकर…

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 23, 2026 18:41:23 IST

Silver Price Today 23 May 2026: चांदी का दाम रविवार को कैसा रहेगा, यहां नोट करें शहरों के रेट्स

Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…

Last Updated: May 23, 2026 18:38:31 IST