Royal Chai: आज लोग सिर्फ़ चाय नहीं, अनुभव खरीदते हैं. इसी सोच के साथ एक क्रिएटर ने किराए की रोल्स रॉयस में चाय बेची, अनोखा प्रयोग किया पर क्या यह मुनाफ़ा कमा पाया?
Royal Chai: चाय पीने के साथ यहां बैठने का भी लगता है पैसा
Royal Chai: आज के दौर में लोग सिर्फ़ प्रोडक्ट नहीं, बल्कि “एक्सपीरियंस” खरीदना पसंद करते हैं. इसी सोच के साथ एक कंटेंट क्रिएटर ने चाय बेचने का ऐसा अनोखा प्रयोग किया, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया. इस व्यक्ति ने एक लग्ज़री रोल्स रॉयस कार किराए पर लेकर उसमें चाय बेचने का आइडिया आजमाया, ताकि देखा जा सके कि क्या यह प्रयोग मुनाफ़ा कमा सकता है या नहीं.
वीडियो में दिखाया गया है कि क्रिएटर ने पहले 1 लाख में एक रोल्स रॉयस कार किराए पर ली. इसके बाद उसने एक स्थानीय चाय विक्रेता से संपर्क किया और उसके साथ मिलकर इस आइडिया को हकीकत में बदलने का फैसला किया. मकसद साफ था कि लोगों को एक ऐसा अनुभव देना, जो आमतौर पर कहीं नहीं मिलता.
सिर्फ़ लग्ज़री कार ही नहीं, बल्कि पूरे सेटअप को खास बनाया गया। पोस्टर छपवाए गए, एक छोटा सा स्टॉल तैयार किया गया और स्नैक्स के साथ चाय सर्व करने की व्यवस्था की गई. लोगों को आकर्षित करने के लिए एक दिलचस्प ऑफर 1000 में रोल्स रॉयस के अंदर बैठकर चाय पीने का मौका दिया है.
ग्राहकों का स्वागत भी उसी अंदाज़ में किया गया, जैसे किसी वीआईपी का होता है. खास केसर वाली चाय तैयार कर उसे कार के अंदर परोसा गया और ग्राहकों को एक छोटी ड्राइव का अनुभव भी दिया गया. यह सब मिलकर एक “रॉयल चाय एक्सपीरियंस” बन गया.
इस अनोखे आइडिया ने लोगों की उत्सुकता जरूर बढ़ाई. कई लोग सिर्फ़ इस अनुभव के लिए आए, जिनमें परिवार भी शामिल थे. चाय का एक कप 300 में बेचा गया और कार में बैठने के लिए अलग से शुल्क लिया गया. हालांकि, जब पूरा हिसाब लगाया गया, तो तस्वीर कुछ और ही निकली. कुल खर्च 1,08,000 रहा, जबकि कमाई 88,400 तक ही पहुंच सकी. यानी इस पूरे प्रयोग में नुकसान हुआ. लेकिन क्रिएटर ने इसे सकारात्मक नजरिए से देखा और कहा कि कम से कम लोगों को एक यादगार अनुभव देने में वह सफल रहा.
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूज़र्स ने इस आइडिया को क्रिएटिव बताया और कहा कि यह कंटेंट के लिहाज से शानदार है, भले ही इससे मुनाफ़ा न हुआ हो. वहीं, कुछ लोगों का मानना था कि यह सिर्फ़ एक एक्सपीरिमेंट के तौर पर ठीक है, लेकिन इसे एक स्थाई बिज़नेस मॉडल नहीं माना जा सकता.
यह कहानी साफ दिखाती है कि आज के समय में यूनिक आइडिया लोगों को आकर्षित तो कर सकते हैं, लेकिन हर आइडिया आर्थिक रूप से सफल हो, यह जरूरी नहीं. फिर भी, ऐसे प्रयोग नई सोच और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देते हैं, जो भविष्य में किसी बड़े आइडिया की नींव बन सकते हैं.
RR vs SRH Live Streaming: क्रिकेट फैंस को आईपीएल 2026 के दूसरे फाइनलिस्ट का इंतजार…
Arkestra Dance Video: सोशल मीडिया पर ऑर्केस्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…
Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…
अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो…
दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…
अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…