<
Categories: क्रिकेट

क्रुणाल-हार्दिक की अनबन खत्म? बड़े भाई ने छोटे पर कही बड़ी बात, बोले- वह सबसे बेस्ट…

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने अपने छोटे भाई हार्दिक पांड्या के साथ विवाद की सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को एक जवाब से खत्म कर दिया. जब उनसे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फिनिशर का नाम पूछा गया, तो क्रुणाल ने हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के दिग्गज कायरन पोलार्ड का नाम लिया.

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने अपने छोटे भाई हार्दिक पांड्या के साथ विवाद की सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को एक जवाब से खत्म कर दिया. जब उनसे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फिनिशर का नाम पूछा गया, तो क्रुणाल ने हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के दिग्गज कायरन पोलार्ड का नाम लिया. उनके इस जवाब ने दोनों भाइयों के बीच अनबन की खबरों पर विराम लगा दिया.
क्रुणाल पिछले सीजन आरसीबी को पहला खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे. दूसरी ओर, हार्दिक, जिन्होंने चार साल पहले गुजरात टाइटंस को अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया था, मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. रैपिड-फायर राउंड में क्रुणाल ने क्रिस गेल को खेल का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया. उन्होंने रोहित शर्मा और एमएस धोनी को सबसे अच्छा कप्तान चुना, जबकि विराट कोहली के कवर ड्राइव को सबसे शानदार शॉट बताया.
क्रुणाल ने कायरन पोलार्ड को सर्वश्रेष्ठ फील्डर भी कहा. गेंदबाजी में क्रुणाल ने जसप्रीत बुमराह को सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज चुना. उन्होंने राशिद खान और सुनील नरेन को सबसे बेहतरीन स्पिनर बताया, जबकि लसिथ मलिंगा को डेथ ओवरों का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज माना. अपने करियर को लेकर क्रुणाल ने कहा कि भारत के लिए खेलना ही उनका सबसे बड़ा सपना है. उन्होंने कहा, “देश का प्रतिनिधित्व करना ही सबसे बड़ा लक्ष्य है. मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता, क्योंकि मैं सिर्फ उन चीजों पर ध्यान देना चाहता हूं जो मेरे नियंत्रण में हैं.”
क्रुणाल ने आगे कहा, “अच्छा प्रदर्शन करना और टीम को मैच जिताना. अगर मुझे फिर से भारत के लिए खेलने का मौका मिलता है, तो मुझे बेहद खुशी होगी क्योंकि यही हर खिलाड़ी का सपना होता है.” क्रुणाल ने यह भी कहा कि उन्होंने भारत के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट में मिले मौकों का अच्छा उपयोग किया है और अब वह अपना काम करते रहना चाहते हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जब भी मुझे भारत के लिए खेलने का मौका मिला, मैंने अच्छा प्रदर्शन किया. मैं सिर्फ अपना काम करना चाहता हूं और बाकी सब भगवान पर छोड़ता हूं.”
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 17:44:55 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST

IND vs WI 2nd ODI Weather Forecast: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे? जानिए क्या कहती है गुवाहाटी की वेदर रिपोर्ट

IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…

Last Updated: September 29, 2026 17:33:17 IST