<

जब छात्र ने बाबर के पिता को बताया ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’, उत्तर पुस्तिका का वायरल वीडियो देख आपको भी आ जाएगी हंसी

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक छात्र की इतिहास (History) की उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) खूब सुर्खियां बटोर रही है. जहां, छात्र ने मुगल बादशाह बाबर (Badshah) के पिता का नाम 'छत्रपति शिवाजी महाराज' (Chattrapati Shivaji) लिख दिया है.

Viral Answer Sheet: सोशल मीडिया पर ज्यादातर छात्रों की ऐसी उत्तर पुस्तिकाएं वायरल होती रहती हैं, जिन्हें देखकर सिर चकरा जाता है. हाल ही में बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसने हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. दरअसल, एक छात्र ने इतिहास के साथ ऐसा खिलवाड़ किया कि खुद शिक्षक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. जब प्रश्न पत्र में पूछा गया था कि ‘बाबर के पिता का नाम क्या था?’, तो इसके जवाब में छात्र ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मराठा साम्राज्य के संस्थापक ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ का नाम लिख दिया. लेकिन, हकीकत में बाबर के पिता का नाम उमर शेख मिर्जा था और शिवाजी महाराज का जन्म बाबर की मृत्यु के लगभग 100 साल बाद हुआ था. 

तो वहीं, अब इस वायरल फोटो को देखकर नेटिजन्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जहां, कुछ लोग इसे ‘भविष्य का महान इतिहासकार’ बताकर मजा ले रहे हैं, तो कुछ इसे रट्टा मारने का नतीजा मान रहे हैं. इतना ही नहीं, कई लोगों ने कहा कि छात्र शायद परीक्षा के दबाव में थे या उसने बिना सोचे-समझे सिर्फ दो बड़े ऐतिहासिक नामों को एक साथ जोड़ दिया था. तो वहीं, शिक्षक द्वारा लाल पेन से काटा गया यह उत्तर अब मीम्स की दुनिया में तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

छात्र की सोच पर उठाए जा रहे गंभीर सवाल 

तो वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में विशेषज्ञों और यूजर्स का मानना है कि इस तरह की गलतियां सिर्फ और सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि इतिहास की सही समझ की कमी को दर्शाती है. जहां,  छात्र अक्सर महत्वपूर्ण नामों को याद तो कर लेते हैं, लेकिन उनके कालखंड (Timeline) और आपसी संबंधों को समझने में पूरी तरह से फेल हो जाते हैं. लेकिन, अब  इस मामले में भी छात्र ने दो प्रभावशाली नाम तो चुने, लेकिन उनके बीच के सदियों पुराने अंतर को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया. तो वहीं, यह उत्तर उस ‘कॉपी-पेस्ट’ संस्कृति का नतीजा भी हो सकता है जहां बिना तर्क के जानकारी जुटाई जा रही है. 

आखिर क्यों हुआ ऐसा ऐतिहासिक भ्रम?

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस कॉपी ने शिक्षा प्रणाली में ‘क्रिटिकल थिंकिंग’ की आवश्यकता पर जोर देना शुरू कर दिया. जहां,  लोग गंभीर सवाल उठा रहे हैं कि क्या छात्र सिर्फ पास होने के लिए पढ़ रहे हैं? इस बीच, शिक्षक समुदाय ने जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे जवाबों से बचने के लिए छात्रों को इतिहास को रटने के बजाय कहानियों और कालक्रम के माध्यम से समझाना बेहद ही जरूरी हो जाता है.  फिलहाल, यह छात्र अपने इस ‘क्रांतिकारी’ जवाब की वजह से पूरे इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुका है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST