सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. ट्रेन का डिब्बा देखकर ऐसा लग रहा मानो कोई स्थानीय सब्जी मंडी सजी हो.
कोच के अंदर ही महिलाओं ने लगा दी दुकान
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. ट्रेन का डिब्बा देखकर ऐसा लग रहा मानो कोई स्थानीय सब्जी मंडी सजी हो.
यात्रियों के बीच बैठी महिलाएं सब्जियों का ढेर लगाकर बेच रही हैं. इंस्टाग्राम पर archita_mallick3311 नामक अकाउंट से शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 83 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.
वीडियो में दिखाई देता है कि ट्रेन के जनरल कोच में यात्री अपनी सीटों पर बैठे हैं. गेट के पास कुछ महिलाएं सब्जियों के बड़े-बड़े बस्ते खोलकर व्यवस्थित ढंग से सामान बेच रही हैं. प्याज, आलू, टमाटर, भिंडी जैसी रोजमर्रा की सब्जियां कोच के फर्श पर सजी नजर आ रही हैं. यात्री भी आम तौर पर इस दृश्य को देखकर हंस रहे हैं. ऐसा लग रहा है जैसे ट्रेन का डिब्बा अचानक किसी ग्रामीण हाट बाजार में बदल गया हो.
यह दृश्य इसलिए भी अनोखा है क्योंकि भारतीय रेलवे की ट्रेनों में खानपान बेचने वाले विक्रेता तो आम हैं, लेकिन सब्जी बेचने का यह सीन पहली बार देखने को मिला. वीडियो में महिलाएं ग्राहकों से मोलभाव कर रही हैं. वीडियो में एक महिला को प्याज तौलते हुए देखा जा सकता है. यात्रियों के चेहरे पर आश्चर्य और हंसी का मिश्रित भाव दिख रहा है.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी कम रोचक नहीं हैं. एक यूजर ने लिखा, “ट्रेन मार्केट नाम रख दो भाई.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “अलग ही लेवल की सब्जी वाली भाभी.” एक और यूजर ने इसे “आत्मनिर्भर भारत” का नाम दिया. ज्यादातर लोग हंसते हुए इमोजी भेज रहे हैं. कोई इसे ग्रामीण भारत की सादगी बता रहा है तो कोई रेलवे की लचीलापन पर सवाल उठा रहा है.
NBEMS GPAT Result 2026 Declared: एनबीईएमएस जीपीएटी रिजल्ट जारी हो गया है. उम्मीदवार सीधे इस…
Mathura Rape Case: वृंदावन की सड़कों पर न्याय मांगती एक युवती और दुष्कर्म के गंभीर…
MHT CET Admit Card 2026 Today: एमएचटी सीईटी का एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी…
How to Book IPL 2026 Tickets: आईपीएल 2026 में हर मैच के साथ फैंस का…
Jodhpur Court Verdict: मां की गवाही से कोर्ट ने बड़े बेटे को अपने ही छोटे…
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में…