<

Video: तेज रफ्तार ट्रेन पटरी के किनारे खड़ी बच्ची, अचानक गाय की एंट्री ने पलटा पूरा गेम; इस तरह बची मासूम की जान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें पटरी किनारे एक बच्ची खड़ी नजर आ रही है और पटरी से तेज रफ्तार ट्रेन की एंट्री हो रही है. लेकिन अचानक गाय आकर बच्ची को बचा लेती है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार ट्रेन रेलवे की पटरी पर गुजर रही है. पटरी के किनारे एक बच्ची खड़ी हुई है. जैसे ही ट्रेन उसके करीब आने वाला होता है. अचानक एक गाय आती है और बच्ची को साइड में करके बचा लेती है. अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो पहली नजर में आपको एक वीडियो एकदम असली लगेगा. लेकिन इसका सच्चाई से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है.

वायरल हो रहे इस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @PariIshq नामक यूजर द्वारा शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 25 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

वीडियो हो रहा वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने इसके कैप्शन में लिखा है कि जब इंसान खामोश रहे तब एक जानवर ने इंसानियत दिखाई. जैसे ही इस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. लोगों द्वारा इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है. लेकिन ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है. अगर आप इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आपको एहसास होगा कि ट्रेन इतनी तेज गति से गुजर रही है. लेकिन आसपास हवा को कोई दबाव नजर नहीं आ रहा है. इसके अलावा, बच्ची और गाय के मूवमेंट पर भी आपको झोल नजर आएगा.

बच्ची का रिएक्शन

इसके अलावा, इतनी तेज गति से हॉर्न बजाता हुआ ट्रेन गुजर रहा है. लेकिन बच्ची न रो रही है और न चिल्ला रही है. बल्कि बच्ची के रिएक्शन को देखकर लग रहा है कि वो किसी दूसरी जगह पर खड़ी है. लेकिन ट्रेन गुजर रहा है और बच्ची एकदम पुतले की तरह खड़ी है. जिससे पूरी तरह स्पष्ट हो रहा है कि बच्ची को एडिट कर ट्रेन वाले वीडियो में जोड़ा गया है. इस वीडियो को इतनी बारीकी से एडिट किया गया है कि असली और नकली का फर्क बिल्कुल भी पता नहीं चलता है.

गाय की एंट्री

वायरल हो रहे वीडियो को 0:07 सेकंड पर ध्यान से देखें तो गाय फ्रेम के किनारे से बहुत ही अस्वाभाविक तरीके से प्रकट होती दिखती है. इसके अलावा, गाय की बनावट, उसके चलने का तरीका और उसके शरीर पर पड़ने वाली रोशनी असली दुनिया की तरह नहीं है. वह एक 3D मॉडल की तरह लग रही है. इसके बाद हम इस परिणाम पर पहुंचे हैं कि ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman
Tags: viral Video

Recent Posts

RR vs GT: शतक से चूके, लेकिन ध्वस्त किए कई कीर्तिमान, वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…

Last Updated: May 29, 2026 22:34:55 IST

मेरी मौत का जिम्मेदार… शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध बना खुदकुशी की वजह? मरने से पहले किया था ये काम

Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…

Last Updated: May 29, 2026 21:54:21 IST

मुश्किल वक्त में जब न दिखे कोई रास्ता, टूटने लगे हौसला; तब सुंदरकांड की ये 5 चौपाइयां बदल देंगी आपकी किस्मत

सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…

Last Updated: May 29, 2026 20:14:16 IST

PAK vs AUS: 30 मई को पहला वनडे, क्या भारत में देख पाएंगे लाइव, कैसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड?

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…

Last Updated: May 29, 2026 20:09:24 IST

Joke of the Day: सुन! मुझे जल्दी ही पोता चाहिए? फिर बहू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सास ने साध ली चुप्पी

Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…

Last Updated: May 29, 2026 19:58:31 IST

चंडीगढ़ की छोरी का इंग्लैंड में कमाल, T20 डेब्यू पर किया अनोखा कारनामा, कौन है ये नया स्टार?

Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…

Last Updated: May 29, 2026 19:23:43 IST