Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूली बच्चा चिलचिलाती गर्मी से परेशान होकर अपना गुस्सा प्रकट कर रहा है. साथ ही कह रहा है कि अगर वह पीएम बन गया, तो गर्मियों में स्कूल जाना बैन करवा देगा.
स्कूली बच्चे का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते हैं. स्कूल के एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गर्मी में स्कूल जाने से परेशान है. वह कह रहा है कि 42 डिग्री की गर्मी में भी हम बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है. साथ ही उसने गुस्से में कहा कि अगर वह प्रधानमंत्री होता, तो गर्मी में स्कूल जाना बैन करवा देता. इस पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्चा दिखता है, जो स्कूल ड्रेस पहने हुए है और बैग भी लिए हैं. भयंकर गर्मी में स्कूल जाने से वो परेशान हैं और पसीना पोछता दिखता है. वह वीडियो में कहता है कि 42 डिग्री गर्मी में, कड़कती धूप में, पसीने से लथपथ, हम बच्चे रोज स्कूल जाते हैं. अरे यार, हम बच्चों पर दया करो, हम बच्चों की तबीयत खराब हो जाएगी. जब मैं प्रधानमंत्री बनूंगा ना, गर्मीयों में स्कूल जाना बैन कर दूंगा. समझे की नहीं. बच्चे का यह मासूम अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है. जिस आत्मविश्वास और सच्चाई से वह अपनी बात कहता है, वही इस वीडियो को और खास बना देता है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर हंस रहे हैं और कह रहे हैं कि यह हर बच्चे की दिल की बात है. मासूमियत और मजाक का यह मेल ही इसे इतना वायरल बना रहा है.
इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा, ‘सच है मासूम बच्चा है, लेकिन उसने सच कहा. बहुत गर्मी है, स्वास्थ्य सर्वोपरि है.’ वहीं दूसरे यूजर ने हंसते हुए बोला, ‘हां, मैं आपकी जीवन की चुनौतियों को समझता हूं.’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी बच्चे की तारीफ कर रहे हैं.
आप Red Magic 11S Pro vs Oppo K15 Pro Plus में से कोई एक स्मार्टफोन…
Silver Rate Today 20 May 2026: चांदी के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…
Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…
डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…
Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…
Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…