<

ताऊ ने छड़ी घुमाई और पलक झपकते ही प्रकट हो गई कुर्सी; ये जादू देख नेटिजन्स का चकराया सिर, बोले- नोबल प्राइज दो भाई!

सोशल मीडिया पर एक अनोखा और मजेदार वीडियो लोगों को हंसा रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने सहारे के लिए ऐसी छड़ी लेकर घूम रहे हैं, जिसमें बैठने के लिए सीट भी एडजस्ट की है. शुरुआत में लोग समझ नहीं पाते लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं. यूजर्स ने वायरल वीडियो के कमेंट में खूब मस्ती की है. आप भी देखें

लोकल ट्रेन, बस और मैट्रो में धक्का-मुक्की वाला सफर करने वाले लोग ही सीट मिलने की असली खुशी समझ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हुई हैं, जिसमें लोग सीट न मिलने पर अपने साथ स्टूल और कुर्सी लेकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में घुंस जाते हैं, लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसे वीडियो ने तहलका मचाया हुआ है, जिससे अब सीट मिले या न मिले आप बैठकर ही ऑफिस और घर जाएंगे. वीडियो में कैद ताऊ ने अपने बुढ़ापे के सहारे के लिए एक ऐसी छड़ी का आविष्कार कर डाला है, जो पल भर में कुर्सी में तब्दील हो जाता है.ये वीडियो देखकर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. आपका भी दिमाग ये क्लीप देखते ही चकरा जाएगा.

ये छड़ी है या स्पिनर?

इंटरनेचट पर वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति नजर आ रहा है, जिनके हाथ में एक अजीब सी आकृति वाली छड़ी है. इसी छड़ी के सहारे बुजुर्ग व्यक्ति अपनी धुन में चलते जा रहे हैं. फिर एक ऐसा पल आता है जब बुजुर्ग व्यक्ति आश्चर्यजनक तरीके से अपनी अनोखी छड़ी को स्पिनर की तरह घुमा देते हैं और देखते ही देखते छड़ी किसी जादू की तरह कुर्सी में बदल जाती है. फिर क्या बुजुर्ग व्यक्ति बिना किसी हिचकिचाहट के आराम से अपनी कुर्सी पर बैठ जाते हैं और राह की हलचलों का आनंद लेते हैं.

क्या है ये जुगाड़?

वीडियो देखने पर समझ आ रहा है कि छड़ी को सीधा बनाने के बजाए घुमावदार तरीके से बनाया गया है, ताकि इससे बुजुर्ग व्यक्ति को चलते वक्त सहारा मिल जाए और गिरने से कोई दुर्घटना ना हो. इस घुमावदार छड़ी में साइकिल की गद्दी जैसी सीट इंस्टॉल की गई है, जो शुरुआत में तो दिखाई नहीं देती, लेकिन जैसे ही बुजुर्ग व्यक्ति अपनी छड़ी को किसी लट्टू की तरह घुमाते हैं तो पता चलता है कि सीट को छड़ी के बीचोंबीच इस तरह लगाया है कि ये बुजुर्ग व्यक्ति को चलते समय दिक्कत न दें. इस वीडियो में वायरल जुगाड़ से ज्यादा बुजुर्ग व्यक्ति को कॉन्फिडेंस की तारीफें हो रही हैं.

सोशल मीडिया पर मचा गदर

ये वीडियो इंटरनेट पर अलग-अलग जगह पोस्ट की गई है और तेजी से वायरल हो रही हैं. बुजुर्ग व्यक्ति की एक ही वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों लाइक्स जोड़ चुकी है. इस वीडियो पर यूजर्स के काफी फनी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया है कि इन्हें नोबल प्राइज दो भाई. जबकि एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि इस उम्र में गजब का बैलेंस, नासा वालों को इनसे संपर्क करना चाहिए. एक और यूजर ने कमेंट लिखा है कि जिन लोगों को मैट्रो में सीट नहीं मिलती वो इस जुगाड़ को ट्राई कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- चलती कार पर थिरकी हसीना और रील के चक्कर में सील हो गई ‘लग्जरी कार’; हैरान कर देगा ये वायरल वीडियो

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

अगर आजादी के समय मजबूत होता संघ तो क्या नहीं होता देश का बंटवारा? कॉकरोच जनता पार्टी पर क्या है RSS का रुख?

Nagpur RSS Meeting: नागपुर में मीटिंग के दौरान, मीडिया से बात करते हुए RSS के…

Last Updated: May 30, 2026 17:14:10 IST

VIDEO: शुभमन गिल ने जड़ा शतक, तो स्टैंड्स में खुशी से झूमे पिता, सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

RR vs GT: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के…

Last Updated: May 30, 2026 16:43:55 IST

घी से लेकर पंचदीप तक…किस तेल का दीपक चमकाएगा किस्मत, जानिए सरसों, तिल और घी के दीये का ये रहस्य?

सनातन धर्म में दीपक प्रज्जवलित करने का विशेष महत्व है, लेकिन आपको पता होना चाहिए…

Last Updated: May 30, 2026 16:43:51 IST

Video: फटा पोस्टर निकला स्कॉर्पियो! थिएटर में चल रही थी मूवी; अचानक हुआ कुछ ऐसा सभी दर्शक रह गए हैरान

Theatre Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक थिएटर में…

Last Updated: May 30, 2026 16:17:29 IST

RCB vs GT: बेंगलुरु या गुजरात… IPL फाइनल में किसका रिकॉर्ड बेहतर, कौन मारेगा बाजी?

RCB vs GT Final: आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मई को अहमदाबाद के…

Last Updated: May 30, 2026 14:59:45 IST