5 DIY उबटन, जो लाएंगे आपकी स्किन पर ग्लो, जानें अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सही उबटन
भारतीय परंपरा में सदियों से उबटन की परंपरा रही हैं. उबटन शरीर को सौंदर्य प्रदान करता है और स्किन को ग्लो देता है, लेकिन हर उबटन हर किसी के लिए सही नहीं होता. हर स्किन टाइप के लिए उबटन अलग-अलग प्रकार का होता है. आइये जानते हैं किस स्किन टाइप के लिए कौन-सा उबटन सही रहता है.
हल्दी और बेसन उबटन
2 बड़े चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर और पेस्ट बनाने के लिए पर्याप्त दूध या गुलाब जल मिलाकर उबटन तैयार कर लें. यह उबटन सामान्य स्किन के लिए काफी अच्छा रहता है. इसके नियमित उपयोग से स्किन पर ग्लो आता है.
ओटमील और शहद का उबटन
2 बड़े चम्मच पिसा हुआ ओटमील, 1 छोटा चम्मच शहद और 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध या सादा दही मिलाकर उबटन बना लें. चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें, 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें. यह रूखी या आसानी से चिड़चिड़ी हो जाने वाली त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे आराम पहुंचाता है.
नीम और मुल्तानी मिट्टी का उबटन
1.5 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी , 1 बड़ा चम्मच नीम पाउडरऔर एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए पर्याप्त गुलाब जल मिलाकर उबटन तैयार कर लें. इसे ब्रश की सहायता से पूरे चेहरे और हाथ-पैर पर लगा लें. एक पतली परत लगाएं, इसे 15 मिनट तक पूरी तरह सूखने दें, फिर धो लें. यह एक्ने और किसी भी तरह के इंफेक्शन को दूर करता है और स्किन की भीतर से सफाई करता है.
संतरे के छिलके और दही का उबटन
1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, 1 बड़ा चम्मच बेसन (चना आटा), और 1.5 बड़े चम्मच ताजा दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. यह उबटन टैनिंग को कम करता है. इसे टैन हुई जगहों पर लगाएं, 15 मिनट के लिए छोड़ दें और धोते समय हल्के हाथों से रगड़ें.
बादाम और केसर का उबटन
1 बड़ा चम्मच बारीक पिसा हुआ बादाम पाउडर, 1 छोटा चम्मच गर्म दूध में भिगोए हुए केसरके कुछ धागे और 1 बड़ा चम्मच मलाई या दूध बनाकर उबटन तैयार करें. ये उबटन आपकी स्किन को अंदर से पोषण प्रदान करेगा, जिससे एक नेचुरल ग्लो मिलता है.