Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Aaj Ka Rashifal 16 April 2026: आज गुरूवार को बन रहा है खास योग! तुला-कुंभ वालों की चमकेगी किस्मत, जानिए 16 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 April 2026: आज गुरूवार को बन रहा है खास योग! तुला-कुंभ वालों की चमकेगी किस्मत, जानिए 16 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 April 2026:16 अप्रैल 2026, गुरुवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है,जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की प्रबल संभावना है. कल रात्रि 08:12 बजे तक वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी उसके बाद अमावस्या प्रारंभ हो जाएगी,आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल.

Last Updated: April 15, 2026 | 3:12 PM IST
Aaj Ka Mesh Rashifal - Photo Gallery
1/12

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. मां की ओर से सहयोग या लाभ मिलने के संकेत हैं. दोस्तों से मुलाकात भी दिन को खास बना सकती है.

Aaj Ka Vrishabha Rashifal - Photo Gallery
2/12

आज का वृष राशिफल (Aaj Ka Vrishabha Rashifal)

आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. मन में कई तरह की चिंताएं रह सकती हैं और स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर पड़ सकता है, खासकर आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. काम पूरे करने में बाधाएं आ सकती हैं और खर्च भी बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें और जल्दबाजी से बचें.

Aaj Ka Mithun Rashifal - Photo Gallery
3/12

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

आज का दिन खुशी और संतोष देने वाला रहेगा. कामकाज में आपकी मेहनत की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. ऑफिस या बिजनेस में साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा. तरक्की के भी अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं.

Aaj Ka Karka Rashifal - Photo Gallery
4/12

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Karka Rashifal)

आज आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में लगा रहेगा. पूजा-पाठ या किसी पवित्र स्थान पर जाने का योग बन सकता है. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और मानसिक शांति मिलेगी. सेहत भी ठीक रहेगी और अचानक धन लाभ के संकेत मिल सकते हैं. भाग्य का साथ मिलने से दिन अच्छा रहेगा.

Aaj Ka Simha Rashifal - Photo Gallery
5/12

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Simha Rashifal)

आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है. कुछ कामों में रुकावट आ सकती है और स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना जरूरी है. खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें. परिवार के साथ बातचीत में संयम रखें और किसी गलत काम से दूर रहें. ईश्वर का स्मरण करने से मन को शांति मिलेगी.

Aaj Ka Kanya Rashifal - Photo Gallery
6/12

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

आज आपको समाज में मान-सम्मान मिल सकता है. नई चीजें खरीदने का मन बना सकते हैं और वाहन सुख भी मिल सकता है. साझेदारी के कामों में लाभ होगा और रिश्तों में मधुरता आएगी. पति-पत्नी के बीच अगर कोई तनाव था तो वह दूर हो सकता है और आपसी समझ बेहतर होगी.

Aaj Ka Kanya Rashifal - Photo Gallery
7/12

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

आज घर में शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की तारीफ भी होगी. माता-पिता से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

Aaj Ka Vrishchika Rashifal - Photo Gallery
8/12

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchika Rashifal)

आज आपको विवादों से दूर रहने की सलाह है. बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. निवेश के मामलों में सावधानी बरतें और जोखिम से बचें. यात्रा टालना बेहतर रहेगा. भविष्य की योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है और मेहनत का फल भी मिलेगा.

Aaj Ka Dhanu Rashifal - Photo Gallery
9/12

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

आज मन थोड़ा उदास रह सकता है और शरीर में थकान महसूस हो सकती है. परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है, इसलिए सोच-समझकर बात करें. धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें और जरूरी दस्तावेज ध्यान से संभालें.

Aaj Ka Makara Rashifal - Photo Gallery
10/12

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makara Rashifal)

आज का दिन नए काम शुरू करने के लिए अच्छा है. नौकरी और व्यापार में अनुकूल स्थिति बनी रहेगी. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ के योग हैं. पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा और वे अपने लक्ष्य की ओर आसानी से बढ़ पाएंगे.

Aaj Ka Kumbha Rashifal - Photo Gallery
11/12

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbha Rashifal)

आज आपको बेवजह के विवादों से बचना चाहिए. खर्च बढ़ सकता है, खासकर धार्मिक कार्यों में. परिवार में थोड़ी असहमति हो सकती है और काम में रुकावट आने से मन निराश हो सकता है. निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

Aaj Ka Meena Rashifal - Photo Gallery
12/12

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meena Rashifal)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, जिससे आप अपने काम अच्छे से पूरा करेंगे. नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा का योग भी बन सकता है.

More News