दो रुपये लेकर 9 किलोमीटर पैदल चले, थिएटर में मिला प्यार, फिर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहुंचे आदिल हुसैन
Adil Hussain: एक्टर आदिल हुसैन किसी पहचान के मोहताज नहीं. वे असम के एक छोटे से शहर से निकलकर हॉलीवुड तक पहुंचे. आदिल हुसैन ने अपने शुरुआती दिनों में काफी तंगी का सामना किया. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके जीवन में एक ऐसा समय भी था जब रात के 2 बजे उनके और उनके दोस्त के पास सिर्फ दो रुपये बचे थे.
9 किलोमीटर तक चले पैदल
उन्होंने बताया था कि उनके पास केवल 2 रुपये थे. उनके पास ऑप्शन था कि वे इससे आश्रय तक के लिए बस ले लें या फिर कुछ खा लें. उन्होंने दो रुपये जेब में डाले और वे 9 किलोमीटर तक गाना गाते हुए पैदल चले. इसके बाद उन्होंने उन दो रुपये से खाना खाया.
थिएटर से शुरुआत
आदिल हुसैन ने अपने करियर की शुरुआत असम के स्थानीय नाटकों और मोबाइल थिएटर यानी हिंगल थिएटर से की थी. बारीकी से एक्टिंग सीखने के बाद वे 1990 में दिल्ली आए और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में दाखिला लिया.
थिएटर में मिला प्यार
थिएटर और कला की इसी दुनिया में उनकी मुलाकात उनकी जीवनसाथी से हुई. खुद एक थिएटर आर्टिस्ट और रिसर्चर थीं. हम बात कर रहे हैं क्रिस्टन जैन की. दोनों की थिएटर के दौरान मुलाकात हुई और फिर प्यार हो गया. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली.
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक बनाई पहचान
आदिल हुसैन ने विशाल भारद्वाज की 2009 में आई फिल्म कमीने से बॉलीवुड में एंट्री की. इसके बाद उन्होंने 'इंग्लिश विंगलिश' में श्रीदेवी के पति का किरदार निभाया. इस फिल्म से उन्हें खड़ूस पति की छवि मिली, जिसने उन्हें घर-घर पहचान बनाई.
हॉलीवुड और ग्लोबल सिनेमा
2012 उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहा. उन्होंने ऑस्कर विजेता निर्देशक आंग ली की फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' (Life of Pi) और मीरा नायर की 'द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट' (The Reluctant Fundamentalist) जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाईं.