Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • एडवांस बुकिंग में तगड़ी कमाई कर रही Awarapan 2, Batwara 1947 को छोड़ा पीछे, Spider Man और Jana Nayagan का कैसा हाल?

एडवांस बुकिंग में तगड़ी कमाई कर रही Awarapan 2, Batwara 1947 को छोड़ा पीछे, Spider Man और Jana Nayagan का कैसा हाल?

Box Office Collection: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इमरान हाशमी की आवारापन 2 और बटवारा 1947 रिलीज होने वाली है. 14 अगस्त को ‘आवारापन 2’ रिलीज होगी, जिसकी सीधी टक्कर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से होने वाली है. दोनों की एडवांस बुकिंग भी की जा रही है. बीते 24 घंटे में ‘आवारापन 2’ की प्री-सेल्स बुकिंग काफी तेजी से हो रही है. इसकी बुकिंग में बीते 24 घंटे में 171.34 फीसदी की तेजी आई है. ‘बंटवारा 1947’ के लिए टिकटों की बिक्री में भी 155.19 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. वहीं पहले से रिलीज हो चुकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं.

Last Updated: August 13, 2026 | 1:08 PM IST
Awarapan 2 - Photo Gallery
1/6

आवारापन 2

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग में 'आवारापन 2' ने जबरदस्त बढ़त बनाई. बुधवार सुबह 10 बजे तक 'आवारापन 2' के 3168 शोज में 37183 टिकटों की प्री-सेल्‍स बुकिंग हो चुकी है.गुरुवार सुबह 10 बजे तक, 5833 शोज के लिए 100893 टिकटों की बिक्री हुई. इस तरह ग्रॉस कमाई 3.22 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है. ब्लॉक सीटों को मिलाकर फिल्म प्री बुकिंग में 5.4 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

Batwara 1947 - Photo Gallery
2/6

बंटवारा 1947

बुधवार सुबह तक सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के लिए 2959 शोज की 11376 टिकटों की प्री-सेल्‍स बुकिंग हुई. गुरुवार सुबह 10 बजे तक 5577 शोज के लिए बढ़कर 29031 तक पहुंच गई. इससे कुल ग्रॉस कलेक्शन 80.18 लाख रुपये की हुई. वहीं ब्लॉक सीटों के साथ मिलाकर पूरी कमाई 2.46 करोड़ रुपये है.

Spider-Man: Brand New Day - Photo Gallery
3/6

स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे

सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने 14वें दिन बुधवार को फिल्म ने लगभग 12,602 शोज के जरिए भारत में 6.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म ने 7.69 करोड़ रुपये की ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं मंगलवार को फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 103.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म ने भारत में अब तक कुल 438 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने 523.64 करोड़ रुपये तक का गॉस कलेक्शन किया है.

Jana Nayagan - Photo Gallery
4/6

जन नायकन

थलापति विजय स्टारर फिल्म 'जन नायकन' ने 21वें दिन भी अच्छी कमाई की है. फिल्म ने भारत में बुधवार को लगभग 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने 20वें दिन भी लगभघ इती ही कमाई की थी. भारत में अब तक 'जन नायकन' की कुल कमाई 194.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. फिल्म ने 226.37 करोड़ रुपये का ग्रॉस गलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने दुनिया भर में मिलाकर लगभग 319.57 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

DC: The Bloody Valentine - Photo Gallery
5/6

डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन

डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने एक्शन-ड्रामा फिल्म 'डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन' में बतौर एक्टर डेब्यू किया है. फिल्म में वामिका गब्बी के साथ उनकी जोड़ी फिल्माई गई है. फिल्म ने छठे दिन भारत में 5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इससे एक दिन पहले 5वें दिन फिल्म ने 5.55 करोड़ रुपये कमाए थे. 6 दिनों में फिल्म ने 43.12 करोड़ रुपये तक का बिजनेस कर लिया है.

Ohh My Dog - Photo Gallery
6/6

ओह माय डॉग

पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘ओह माय डॉग’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बुधवार को 20 लाख रुपये की कमाई की है. फिल्म ने अब तक कुल 3.95 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

More News