Katrina Kaif trolling: सलमान खान इन दिनों अपने बेबाक अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. ‘बिग बॉस’ के वीकेंड का वार में एक्टर ने बॉडी शेमिंग और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर जिस तरह खुलकर अपनी बात रखी, उसका वीडियो तेजी से चर्चा में है. खास बात यह है कि सलमान की इस टिप्पणी के बाद अब चर्चा का रुख विक्की कौशल की तरफ हो गया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि जब कटरीना कैफ को ट्रोल किया जा रहा था, तब उनके पति विक्की कौशल की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई.
सलमान ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
‘बिग बॉस’ के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने बॉडी शेमिंग को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. खुद को लेकर किए जाने वाले कमेंट्स का जिक्र करते हुए एक्टर ने अपनी टी शर्ट और टोपी तक उतार दी और ट्रोल्स को साफ संदेश दिया. सलमान ने कहा कि किसी के शरीर या वजन को लेकर टिप्पणी करने से पहले लोगों को खुद को देखना चाहिए. इसी दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए प्रेग्नेंट महिलाओं को बढ़े हुए वजन के लिए ट्रोल किए जाने की बात भी उठाई. सलमान ने कहा कि महिलाएं अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं और जब वे फिल्मों में वापसी करेंगी तो खुद फिट हो जाएंगी. उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ से जोड़कर देखा गया.
कटरीना के साथ सोहेल खान का भी किया जिक्र
सलमान की बात सिर्फ कटरीना तक सीमित नहीं रही. उन्होंने अपने छोटे भाई सोहेल खान को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर भी प्रतिक्रिया दी. एक्टर ने ट्रोल्स को सलाह दी कि किसी दूसरे पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें खुद के बारे में सोचना चाहिए. सलमान का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. कई यूजर्स ने उनके वीडियो शेयर करते हुए एक्टर के इस स्टैंड की तारीफ की. हालांकि, कटरीना का नाम सलमान ने सीधे तौर पर नहीं लिया था, लेकिन उनकी बातों को सोशल मीडिया यूजर्स ने कटरीना की हालिया ट्रोलिंग से जोड़ दिया.
सलमान के वीडियो के बाद विक्की कौशल पर सवाल
सलमान खान के बयान के बाद सोशल मीडिया पर अब विक्की कौशल का नाम भी लगातार लिया जा रहा है. वजह है कटरीना कैफ के प्रति उनकी कथित चुप्पी. कटरीना और विक्की की शादी हो चुकी है और ऐसे में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्हें भी इस तरह की ट्रोलिंग के खिलाफ खुलकर बोलना चाहिए था. कई लोग सलमान के वीडियो को शेयर करते हुए विक्की कौशल को सलाह दे रहे हैं कि उन्हें भी इस मामले में सामने आकर अपनी पत्नी के लिए बात रखनी चाहिए. हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रही ये प्रतिक्रियाएं यूजर्स की राय हैं और विक्की कौशल की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
अब विक्की के जवाब का इंतजार
सलमान के बयान के बाद जिस तरह से विक्की कौशल का नाम चर्चा में आया है, उससे अब लोगों की नजर उनके संभावित रिएक्शन पर है. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स यह भी चर्चा कर रहे हैं कि सलमान को नेशनल टेलीविजन पर कटरीना के पक्ष में बोलते देखकर विक्की की क्या प्रतिक्रिया रही होगी. फिलहाल इस पर विक्की की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वहीं कटरीना कैफ की बात करें तो उन्होंने नवंबर 2025 में अपने बेटे विहान को जन्म दिया था. एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में देखा गया था. इसके बाद उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.