Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • इन एक्टर्स ने असल जिंदगी में किया भूत-प्रेत का सामना, उड़ गई रातों की नींद; कहानी कर देगी हैरान

इन एक्टर्स ने असल जिंदगी में किया भूत-प्रेत का सामना, उड़ गई रातों की नींद; कहानी कर देगी हैरान

Bollywood Actors: सिनेमाई दुनिया में अक्सर आपने हॉरर फिल्में देखी होंगी, जिनमें एक्टर्स भूत-प्रेत के इर्द-गिर्द घिरे होते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ एक्टर्स ने अपने असल जीवन में भी डर का सामना किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने कुछ ऐसा महसूस किया, जो बेहद ही खौफनाक था. इस लिस्ट में कई दिग्गज एक्टर्स शामिल हैं. 

Last Updated: April 22, 2026 | 5:10 PM IST
nawazuddin siddiqui - Photo Gallery
1/7

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

अपनी फिल्म 'आत्मा' की शूटिंग के वक्त नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी ज्यादा व्यस्त थे. इसीलिए उनका ध्यान अपनी पीछे की दीवार पर टंगे फ्रेम पर नहीं गया. और वह फोटो फ्रेम अपने आप ही हिलने लगा था.

nawazuddin siddiqui - Photo Gallery
2/7

अचनाक फोटो फ्रेम गिरा

यह जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के डायरेक्टर ने देखा तो उन्होंने उस समय कुछ नहीं बोला, लेकिन तुरंत ही वह फोटो फ्रेम टूटकर गिर गया, जबकि वहां ना तो कोई हवा चल रही थी और ना ही फोटो फ्रेम की किल टूटी थी.

govinda - Photo Gallery
3/7

गोविंदा

अभिनेता शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर गए हुए थे. जब वो कमरे में सो रहे थे तभी उन्हें अचानक ऐसा लगा जैसे कोई बूढ़ी औरत उनके ऊपर आकर बैठ गई हो. और बहुत ही मुश्किल से जब उन्होंने लाइट जलाई तो देखा वहां कोई नहीं है. इतना ही नहीं जब वो उठे तो उनका कमरा काफी साफ था जबकि सोने से पहले उनका कमरा काफी बिखरा हुआ था. इससे वो इतना ज्यादा डर गए थे कि वो आधी रात को ही वहां से भाग गए थे.

Bipasha Basu - Photo Gallery
4/7

बिपाशा बसु

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने फिल्म 'राज' की शूटिंग के दौरान एक डरावना वाकया हुआ. उन्होंने एक होटल में कुछ अजीबो-गरीब चीजें होते हुए देखी.

Emraan hashmi - Photo Gallery
5/7

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी भी कई हॉरर फिल्मों में नजर आ चुके हैं. यह किस्सा तब का है, जब वह माथेरान हिल स्टेशन में थे. उसी दौरान वहां एक होटल में उन्होंने तेज कदमों की आहट और किसी के चीखने की आवाज सुनी थी. इससे वो डर गए थे.

Sunny leone - Photo Gallery
6/7

सनी लियोनी

सनी लियोनी एक बार राजस्थान में शूटिंग कर रही थीं. उन्होंने बताया था कि होटल में एक बार उन्हें ऐसा लगा कि उन्हें कोई पकड़े हुए हैं. जब यह बार-बार होने लगा तो वह चिल्लाने लगीं.

Varun dhawan - Photo Gallery
7/7

वरुण धवन

वरुण धवन को जब फिल्म एबीसीडी- 2 की शूटिंग कर रहे थे. उसी दौरान उन्हें लगा कि कोई रात को गाना गा रहा है. और दरवाजे-खिड़कियां अपने आप खुलने लगे.

More News